हिमाचल प्रदेश में कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों में मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों में एक दिन में रिकॉर्ड 2750 सैंपल जांचे गए। इनमें से 140 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 574 पहुंच गई है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुल 2750 सैंपलिंग में से 417 आरटीपसीआर, 2325 रैपिट एंटीजन और 8 ट्रू एनएटी किए गए। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग तीन गुना करने के फरमान दिए थे। इसके बाद से आज सैंपलिंग ज्यादा की गई है। प्रदेशभर में 61 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस समय प्रदेश भर में कुल 574 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 4,195 लोगों की मौत हो चुकी है।
जुकाम-बुखार वाले मरीजों के कोरोना टेस्ट अनिवार्य
वहीं, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में जुकाम-बुखार के लक्षणों वाले मरीजों के कोविड टेस्ट किए जाएंगे। इससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। आईजीएमसी की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। दोपहर बाद हुई इस बैठक में कोरोना के सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पतालों में दवाओं के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है। निर्देश दिए कि बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में प्रवेश न करना दें तथा भीड़ न लगे इसके लिए प्रयास करें। वेंटिलेटर के उपयुक्त इंतजाम करने को भी कहा गया है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती है और मेकशिफ्ट अस्पताल भर जाता है तो न्यू ओपीडी ब्लॉक में मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
ये भी पढ़ें:
Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ओलावृष्टि का भी अलर्ट