फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: हिमाचल में छह महीने के बच्चे समेत तीन संक्रमितों की मौत, 157 नए पॉजिटिव मरीज

Fri, 26 Aug 2022 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में 4,475 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 157 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1,421 रह गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को छह महीने के बच्चे समेत तीन संक्रमितों की मौत हुई है। जिला कांगड़ा के 82 वर्षीय व शिमला के 70 वर्षीय बुजुर्ग, जबकि जिला कांगड़ा में छह महीने के बच्चे ने दम तोड़ा। प्रदेश में 4,475 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 157 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1,421 रह गई है। हिमाचल में अब 48 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है। यह सभी डाक्टरों की निगरानी में हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal weather: भूस्खलन से 80 सड़कें ठप, 101 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित, इस दिन भारी बारिश का अलर्ट



जिला कांगड़ा में दो संक्रमितों की मौत हो गई है। संक्रमण के कारण ये दोनों मौतें टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान हुई हैं। इसी के साथ जिला कांगड़ा में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1263 हो गई है।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टांडा अस्पताल में जिला चंबा के सलूणी के  कोरोना संक्रमित बच्चे का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार रात 11 बजे बच्चे की जान चली गई। उन्होंने बताया कि टांडा अस्पताल में ही कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांगड़ा में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब 1263 हो गई है।  सीएमओ ने बताया कि जिला कांगड़ा में शुक्रवार को कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, जिला में 28 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिला में एक्टिव मामले अब 339 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के बीच सीएमओ कांगड़ा ने कोरोना रोधी वैक्सीन की सभी डोज लेने के साथ-साथ मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और सैनिटेशन पर उचित ध्यान देने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें