फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: शिमला में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

Tue, 23 Jun 2020 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला में मंगलवार शाम को कोरोना के तीन नए मामले आए हैं। तीनों सुन्नी के बताए जा रहे हैं। इससे पहले चंबा जिले में दो और कांगड़ा में छह नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। संक्रमित 14 जून को निजी वाहन से दिल्ली से शिमला सुन्नी लौटे थे और संस्थागत क्वारंटीन किए गए थे। संक्रमितों में एक महिला, उसका बेटा और भाई शामिल है। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चौपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। चंबा जिले के समोट क्षेत्र का लुधियाना से लौटा 57 साल का व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। संक्रमित होम क्वारंटीन था। वहीं दिल्ली से लौटी बलोह क्षेत्र की 23 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला होटल में क्वारंटीन थी। दोनों संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 46 हो गई है। सक्रिय मामले 10 हैं और 35 मरीज ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन


  कांगड़ा में भवराना का 57 वर्षीय व्यक्ति, टकोली फतेहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, उसकी पत्नी और 12 और 6 साल की दो बेटियां पॉजिटिव पाई गई है।  इसके अलावा ज्वाली स्पेल का 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। सभी का यात्रा इतिहास दिल्ली का है। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है।  बता दें हिमाचल में लगातार दूसरे दिन 22 जून को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 53 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 21 जून को 45 मरीज दर्ज किए गए थे। हमीरपुर में सबसे ज्यादा 19 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में 15 नए मरीज मिले हैं। बिलासपुर में पांच, ऊना में चार, रामपुर में तीन, सोलन में चार, सिरमौर में दो और मंडी में एक नया मामला आया था।  राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 765 हो गया है। 429 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सक्रिय मामले 317 हैं। 11 राज्य के बाहर चले गए हैं। छह की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें