प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे की सलाह के बाद पुलिस मुख्यालय में बायोमीट्रिक हाजिरी पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। पुलिस मुख्यालय के एआईजी की ओर से जारी आफिस ऑर्डर में कहा गया है कि वायरस के संक्रमण से बचने के लिए रोक लगाई गई है।
अधिकारियों और कर्मचारियों को इस मियाद के दौरान रजिस्टर में मैनुअल हाजिर लगानी होगी। इस दौरान हर शाखा इंचार्ज को हाजिरी का रिकॉर्ड भी मेनटेन रखना होगा। बता दें कि केंद्रीय कार्यालय और राज्य सचिवालय में पहले ही बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाने पर रोक लगा दी गई है।