फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: हिमाचल में बंद रहेंगे तिब्बतियों के टीसीवी स्कूल

Tue, 03 Mar 2020 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मैकलोडगंज
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

 लोगों में कोरोनावायरस का खौफ है। कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए निर्वासित तिब्बत सरकार की ओर से संचालित तिब्बतियन चिल्ड्रन विलेज्स (टीसीवी) ने अपने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। सर्दियों की दो माह की छुट्टियां खत्म होने के बाद मंगलवार को टीसीवी के स्कूल खुलने थे। शरणार्थी तिब्बती अपने बच्चों को स्कूलों तक लेकर गए। लेकिन स्कूल पहुंचने पर पता चला कि टीसीवी स्कूलों ने कोरोनावायरस के खतरे के चलते स्कूलों को नए आदेशों तक बंद करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


मैकलोडगंज में कई वर्षों से रह रही विदेशी मेहमान पर्यावरणविद गजाला अब्दुल्ला ने कहा कि वह गोपालपुर स्थित टीसीवी स्कूल में गोद लिए चार तिब्बती बच्चों को दो माह की छुट्टियां खत्म होने के बाद छोड़ने गई थी। लेकिन स्कूल प्रशासन ने कहा कि कोरोनावायरस के खतरे के चलते प्रबंधन ने अभी तक स्कूल को दो माह के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। कोरोनावायरस को लेकर तिब्बती शरणार्थी ज्यादा एहतियात बरत रहे हैं। धर्मगुरु दलाईलामा ने पहले ही अपनी सभी टीचिंग अनिश्चितकाल के लिए रद्द करने का निर्णय लिया है। मैकलोडगंज में अधिकतर तिब्बती मास्क लगाकर घूम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें