फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: कांगड़ा जिले के लिए राहत की खबर, 27 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 08 Apr 2020 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिला के लिए बुधवार को राहत की खबर है। प्रशासन के अनुसार उसने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के गंगथ के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव तब्लीगी जमात के युवक के संपर्क में आए करीब 56 लोगों को चिह्नित किया था। टांडा अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव तब्लीगी जमात के युवक के संपर्क में आए करीब 56 लोगों के ब्लड सैंपल दिए थे। इनमें से बुधवार को 27 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी, बुधवार कांगड़ा जिला के लिए राहत भरा रहा।

विज्ञापन


अब गुरुवार को कांगड़ा जिला से 29 सैंपल की रिपोर्ट आएगी। 27 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की।  उधर सीएमओ जीडी गुप्ता ने कहा कि जिला कांगड़ा में बुधवार को किसी भी मरीज को स्वास्थ्य संस्थान के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं करवाया गया। जबकि 716 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।

पालमपुर में संदिग्ध व्यक्ति आने से दहशत

वहीं पालमपुर के चौकी गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के आने से लोगों में दहशत का माहौल है। यह व्यक्ति चौकी इलाके में गांव के पास बैठा हुआ था, जिसे लोगों ने देख लिया। जब इससे पूछताछ की तो यह कुछ भी बताने के काबिल नहीं था। कभी यह अपना घर बंदला तो कभी मथुरा तो कभी नादौन बता रहा है। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भी इस व्यक्ति से पूछताछ की, लेकिन यह अपना घर यहां-वहां ही बताता रहा है। इसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने इस व्यक्ति से पूछताछ की तो यह सही तरीके से कुछ नहीं बता रहा था। पुलिस ने इसे अपनी सुरक्षा में लेकर टांडा अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

आधी रात को कोरोना संक्रमित के आने की अफवाह, डंडे लेकर निकले लोग

विकास खंड रेत की तीन पंचायतों में मंगलवार देर रात तब्लीगी जमात का कोरोना संक्रमित मरीज घुसने की अफवाह फैल गई। जिसके चलते नेरटी, रैत, बसनूर के कई लोग आधी रात को घरों से डंडे लेकर मुख्य रास्ते और गलियों में निकल पड़े। मामले की सूचना मिलते ही बीडीओ रैत सोमिल गौतम को भी आधी रात को मौके पर आना पड़ा।

उन्होंने लोगों से बातचीत की और उन्हें घर जाने की हिदायत दी। बीडीओ ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने झूठी अफवाहें फैलाकर लोगों को भ्रमित किया है। लोगों से इससे डर पैदा हो रहा है। अगर कोई भी व्यक्ति झूठी अफवाह फैलाता है तो पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें