फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में सामुदायिक प्रसार के चरण में पहुंचा कोरोना वायरस: सीएमओ

Wed, 09 Sep 2020 10:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिमला शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल की राजधानी शिमला में कोरोना वायरस सामुदायिक प्रचार के चरण में पहुंच गया है। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा-क्योंकि इस महामारी का समुदाय प्रसार का दौर देखा जा रहा है जिसकी पुष्टि हर दिन कोविड-19 के आंकड़े करते हैं। कोरोना मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी जारी है जिनमें इंडेक्स केस का पता नहीं चल रहा है और न ही किसी प्रकार का यात्रा इतिहास पाया जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संभव हो  तो बंद कमरों की जगह खुले में बैठक व अन्य कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए। क्योंकि खुली हवा में सूर्य की किरणें कीटाणुओं को मार देती हैं। सुरेखा चोपड़ा ने यह बात शिमला में आयोजित चिकित्सकों और आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक के दौरान की। उन्होंने कहा कि मासिक बैठक को खुले में करने की विभाग ने एक नई पहल की है।  बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और आशा वर्कर मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें