फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हिमाचल में भी लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी

Sat, 11 Apr 2020 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस को मात देने के लिए हिमाचल में और दो हफ्ते तक लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। इसी के साथ कर्फ्यू भी बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, जरूरी वस्तुओं और सेवाओं के मामलों में कुछ छूट दी जा सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को इसके संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में कोई भी फैसला रविवार या सोमवार को हो जाएगा। हिमाचल में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी लगा है। लॉकडाउन के साथ ही सरकार ने यहां कर्फ्यू लगा दिया था। लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की संभावना है। हालांकि इस बारे में फैसला केंद्र सरकार के निर्देश मिलने के बाद ही लिया जाना है। सभी मुख्यमंत्रियों का विचार था कि लॉकडाउन का समय बढ़ाया जाना चाहिए और लॉकडाउन का यह चरण पहले वाले से अलग होगा।

वहीं, हिमाचल में कोविड-19 के प्रति निगरानी को बढ़ाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। अब प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दाखिल गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी बीमारी(एसएआरआई) के मरीजों की जांच की जाएगी। विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सभी फ्लू क्लीनिकों से प्रतिदिन चिह्नित लोगों की जांच की जाएगी। इसके अलावा मधुमेह, दमा, कैंसर इत्यादि से ग्रसित जिनमें खांसी, बुखार, जुकाम जैसे लक्षण होंगे, उनकी भी जांच की जाएगी । प्रदेश के हर जिला में ऐसे वाहन भी भेजे जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल सैंपल एकत्र करने में किया जाएगा ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मौलवी के बेटे समेत दो और लोग हुए पॉजिटिव

वहीं,  जिला ऊना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को आई 64 सैंपलों में से 62 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि दो और व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। दोनों पॉजिटिव मरीज ऊना जिले के हैं। इसकी पुष्टि अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने की है। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 32 हो गई है। 

ऊना जिला में पॉजीटिव मरीजों की संख्या 14 हो गई है। दोपहर बाद आई रिपोर्ट में पॉजिटिव निकला व्यक्ति कुठेड़ा खैरला की उसी मस्जिद के मौलवी का बेटा है, जिसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। उसे भोटा में भर्ती कराया है, जबकि मौलवी टांडा में भर्ती है। मौलवी के साथ इसी गांव से आठ और पॉजिटिव केस सामने आए थे, जो ईएसआई अस्पताल बद्दी में उपचाराधीन हैं।

सभी लोग तब्लीगी जमात से लौटे तीन मौलवियों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए थे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मौलवी के दो बेटों और पत्नी को आईसोलेट किया था। कोरोना पॉजिटिव दूसरा व्यक्ति बंगाणा क्षेत्र के चौकीमन्यार गांव से संबंधित है, जो नकड़ोह मस्जिद में ठहरा था। वह अभी खड्ड सेंटर में क्वारंटीन है।

हिमाचल में अब तक 954 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 922 की रिपोर्ट निगेटिव पाई जा चुकी है। नौ मरीज ठीक हो गए हैं। अब प्रदेश में एक्टीव केसों की संख्या 18 है। अभी तक प्रदेश में कुल 5404 लोगों को निगरानी में रखा, जिनमें से 2969 ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें