फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में नौवीं कक्षा की छात्रा समेत चार संक्रमितों की मौत, 24 घंटों में 202 नए पॉजिटिव मरीज

Thu, 21 Oct 2021 09:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला

सार

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिस छात्रा की मौत हुई है, वह 12 अक्तूबर से स्कूल नहीं आई थी। विभाग ने एहतियातन स्कूल में छात्रों और शिक्षकों के अलावा आसपास के क्षेत्र में 159 लोगों की कोरोना जांच की है। स्कूल को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्लेटी की नौवीं कक्षा की कोरोना पॉजिटिव एक छात्रा की मौत हो गई। कोरोना से जिस छात्रा की मौत हुई है, वह हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी। स्कूल खुलने के बाद 27 सितंबर से 21 अक्तूबर तक 126 विद्यार्थी पॉजिटिव आ चुके हैं, जबकि मौत का पहला मामला है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिस छात्रा की मौत हुई है, वह 12 अक्तूबर से स्कूल नहीं आई थी। विभाग ने एहतियातन स्कूल में छात्रों और शिक्षकों के अलावा आसपास के क्षेत्र में 159 लोगों की कोरोना जांच की है। स्कूल को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल शिक्षा बोर्ड छह दिसंबर से आयोजित करेगा 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि एहतियातन तौर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों व गांव के लोगों के कोरोना जांच के लिए 159 सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। उधर, सैनिक स्कूल सुजानपुर के दो विद्यार्थी भी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा गुरुवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। वहीं 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 202 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। कांगड़ा जिले में दो बुजुर्ग और शिमला में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को ऊना में 19, कांगड़ा में नौ, मंडी में तीन और हमीरपुर में कुल पांच विद्यार्थी संक्रमित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति भी हुआ कोरोना मुक्त
उधर, प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3715 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 222138 मामले आ चुके हैं। इनमें से 216954 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1452 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 90, चंबा 12, हमीरपुर 303, कांगड़ा 523, किन्नौर नौ, कुल्लू 29, लाहौल-स्पीति शून्य, मंडी 183, शिमला 88, सिरमौर शून्य, सोलन 39 और ऊना में 176 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 140 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 7105 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, सिरमौर जिले के बाद अब लाहौल-स्पीति भी कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में सक्रिय केस शून्य हो गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें