फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ऊना में निजी अस्पताल की ओपीडी बंद, डॉक्टर होम क्वारंटीन

Mon, 20 Apr 2020 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले में पुलिस ने दौलतपुर चौक के एक निजी अस्पताल की ओपीडी एहतियात के तौर पर बंद करवा दी है। अस्पताल के मुख्य डॉक्टर को होम क्वारंटीन किया गया है। अंब क्षेत्र के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की नजदीकी रिश्तेदार को 16 अप्रैल को इमरजेंसी में चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। इसी मरीज के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ले लिए हैं। इसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रिपोर्ट आने तक अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी है। 

विज्ञापन


चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने कहा कि डॉक्टर को होम क्वारंटीन का नोटिस दिया है। अस्पताल में ओपीडी भी बंद कर दी है। उधर, बीएमओ गगरेट डॉ. एसके वर्मा एवं डीएसओ डॉ. अजय अत्री ने बताया कि अंब क्षेत्र के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के नजदीकी रिश्तेदार को इमरजेंसी में चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर को होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही अस्पताल की ओपीडी आगामी आदेशों तक बंद की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें