फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हिमाचल में 33 नए पॉजिटिव मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Thu, 25 Jun 2020 10:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नालागढ़(सोलन)/हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में 33 नए मामले आए हैं। इसमें कांगड़ा जिले में एक साथ 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। सोलन जिले में सात, हमीरपुर में चार, शिमला दो, किन्नौर एक और सिरमौर  में भी दो पॉजिटिव मरीज आए हैं।  औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक बार फिर कोरोना के एक साथ सात मामले आए हैं। खास बात यह है कि यह सभी संस्थागत क्वारंटीन थे। इनमें यूपी से किशनपुरा आए व्यक्ति के संपर्क वाले चार, फोर सीजन होटल में क्वारंटीन दो और कोविड केयर सेंटर में रखी गई महिला पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड अस्पताल ईएसआई काठा शिफ्ट किया जा रहा है। सभी का यात्रा इतिहास दिल्ली, यूपी का है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड अस्पताल काठा शिफ्ट किया जा रहा है और सभी संस्थागत क्वारंटीन थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिमाचल में 500 से ज्यादा पद भरे जाएंगे, सेब का समर्थन मूल्य बढ़ा, जानें कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

वहीं रोहड़ू निवासी दो सगी बहने पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों दिल्ली से लौटी थीं और इन्हें हाटकोटी मंदिर स्थित सराय भवन में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। अब दोनों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया जा रहा है।  एसडीएम शहरी नीरज चांदला ने इसकी पुष्टि की है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब का एक दंपती कोरोना पॉजिटिव निकला है। दंपती ने यमुनानगर से पांवटा का पास बनवाया था। जिसके बाद दंपती को होम क्वारंटीन किया गया था। बताया जा रहा है कि दंपती दिल्ली से लौटा था। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने दंपती का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। गुरुवार को लैब से दंपती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। जिसके बाद बीएमओ राजपुर की टीम ने दंपती को देर शाम 108 एंबुलेंस से त्रिलोकपुर कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। 
विज्ञापन


किन्नौर सीएमओ डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि 16 जून को कोलकाता से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित महिला कूपा की रहने वाली है और संस्थागत क्वारंटीन थी। महिला को अब कोविड केयर सेंटर रिकांगपिओ में भर्ती किया जा रहा है।  उधर हमीरपुर जिले का कोरोना संक्रमित व्यक्ति उपमंडल नादौन का रहने वाला है और हाल ही में दिल्ली से लौटा था और अमत्तर क्वारंटीन सेंटर में था। इसके संपर्क में आए दो अन्य लोग पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। कांगड़ा जिले में दिल्ली से लौटे सेना के जवान समेत 17 मामले आए हैं। 

कोरोना से एक और मौत
इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 839 हो गया है। 474 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सक्रिय मामले 345 हैं। 11 राज्य के बाहर चले गए हैं। गुरुवार को आठ मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, हिमाचल में कोरोना संक्रमण से सातवीं मौत हो गई है। कांगड़ा जिला के भवारना के 52 वर्षीय व्यक्ति किडनी और मधुमेह के रोग से भी पीड़ित थे। दिल्ली से लौटने के बाद 20 जून को इन्हें जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल किया गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 23 जून को इन्हें एंबुलेंस से मंडी जिला के नेरचौक कोविड अस्पताल पहुंचाया गया। वीरवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर इन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया लेकिन इन्होंने दम तोड़ दिया। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह नेरचौक में ही किया जाएगा।

विज्ञापन

रामशहर थाना का संचालन दोबारा शुरू

पुलिस कर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बाद सील किया रामशहर पुलिस थाने का संचालन फिर शुरू हो गया है। थाने का काम रामशहर पंचायत घर से चल रहा था। अब थाने से ही कामकाज शुरू हो गया है। डीएसपी नालागढ़ मानव वर्मा ने बताया कि 20 जून से अस्थायी तौर पर अतिरिक्त पुलिस का काम पंचायत घर रामशहर में किया जा रहा था। चूंकि, थाना का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित आ गया था। इसके बाद 22 जून को पुलिस थाना रामशहर के अधिकारियों व कर्मचारियों के सैंपल लिए गए और सीआरआई कसौली से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना व थाना परिसर को दो बार प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाता रहा है और अब थाना रामशहर का कार्य पुन: सुचारु रूप से शुरू हो गया है।

स्वारघाट से बिना अनुमति बिहार के चार लोग पहुंचा दिए कुल्लू
 कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद टैक्सियां बिना पास के दौड़ रही हैं। कुछ टैक्सी चालक छूट का गलत फायदा भी उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कुल्लू में सामने आया है। कुल्लू से स्वारघाट गए टैक्सी चालक ने वापसी पर बिहार के चार लोगों को बिना अनुमति के ही कुल्लू पहुुंचाया। जब पुलिस ने बजौरा चेक पोस्ट पर चालक से इन लोगों के आने की परमिशन मांगी तो उसके पास ऐसा कोई कागज नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने चालक समेत सभी को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन को भी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि चालक समेत पांच लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें