फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हिमाचल में 38 नए पॉजिटिव मामले, जानें किस जिले में कितने मरीज

Wed, 22 Jul 2020 07:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 38 नए मामले आए हैं। सोलन में 16, सिरमौर छह, कांगड़ा छह, शिमला दो, ऊना चार, हमीरपुर दो, मंडी-कुल्लू में एक-एक मामला आया है। मंडी जिले के सराज में बिहार निवासी कोरोना पॉजिटिव निकला है। संक्रमित एक सप्ताह पहले सराज के च्यूनी गांव पहुंचा था। उधर, कांगड़ा जिले में छह पॉजिटिव केस आए हैं। इसके अलावा जयसिंहपुर के हरोट गांव से 52 साल का पैरामिलिट्री का जवान भी वायरस से संक्रमित हुआ है। जवान छत्तीसगढ़ से 13 जुलाई को लौटा था। यह होम क्वारंटीन था। इसके अलावा फरसेटगंज से 68 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना से जंग जीत ली है। यह धर्मशाला अस्पताल में दाखिल था।  वहीं जम्मू-कश्मीर से 12 जुलाई को लौटे सेना के 30 वर्षीय जवान की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जवान नूरपुर तहसील के बरंडा गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर जवान को पठानकोट अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा 30 साल का सेना का जवान पश्चिम बंगाल से आया था और वहीं का रहने वाला है। योल में तैनात है। योल अस्पताल में ही इसका उपचार चल रहा है।  हमीरपुर जिले में दिल का ऑपरेशन करवाकर चंडीगढ़ से लौटा 69 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित उपमंडल बड़सर के तहत पंगा का रहने वाला है। इसके अलावा भोरंज का  29 साल का व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित 11 जुलाई को नोएडा से लौटा है।  सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने मामले की पुष्टि की है। सिरमौर जिले में भी कोरोना के छह नए मामले आए हैं। सभी मामले पांवटा साहिब के बताए जा रहे हैं। संक्रमित बिहार से काम करने के लिए सिरमौर आए थे। सभी को पांवटा साहिब में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। देर रात गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन से एक और कोरोना पॉजिटिव मामला आया। 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को कोविड केयर सेंटर त्रिलोकपुर शिफ्ट किया जा रहा है। अब जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 24 हो गई है।  सीएमओ केके पराशर ने इसकी पुष्टि की है। जिला कुल्लू के बाह्य सराज निरमंड के नित्थर में शनिवार को एक 24 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है और वह आठ जुलाई को आया था। यहां पहुंचने पर उसे प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटीन किया था।

आईजीएमसी शिमला से शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में वह स्थानीय व्यक्तियों के संपर्क में नहीं आया है। युवक उत्तर उत्तर प्रदेश से एक गाड़ी में आया था और उसके साथ तीन अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और ये सभी क्वारंटीन में हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने एहतियातन के तौर पर पूरे क्षेत्र को साल कर दिया है।  डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि अब कोरोना के सक्रिय मामले 13 हो गए हैं। शिमला जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। आईजीएमसी में दाखिल 62 वर्षीय कैंसर रोगी और मतियाना के संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाली 20 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दोनों पॉजिटिव मरीजों को मशोबरा स्थित कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. सुरेखा चौपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। हमीरपुर का रहने वाला 62 वर्षीय मरीज शनिवार दोपहर को आईजीएमसी में उपचार के लिए आया था। मरीज कैंसर रोगी है और चंडीगढ़ से इसका उपचार चला है। यह 11 जुलाई को हमीरपुर लौटा है। शनिवार को इसे आईजीएमसी के कोरोना वार्ड में दाखिल किया गया और सैंपल लिए। इसकी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर कजाकिस्तान से लौटी 20 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे शिलारू में संस्थागत क्वारंटाइन किया था। अब दोनों कोरोना संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


 सोलन जिले में शनिवार को एक साथ 16 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मामलों का आंकड़ा 300 पार हो गया है। 12 मामले बीबीएन के संक्रमित पाए गए हैं, जबकि चार मामले कुनिहार के हैं। ईएसआई काठा की कोलकता से आई चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिले में एक्टिव मामलों की संख्या अब 190 पहुंच गई है। दो लोगों के फॉलोअप सैंपलों की रिपोर्ट भी दोबारा से पॉजिटिव ही आई है। नए आए कोविड के मामलों में प्रक्रिया में चल रहे 15 सैंपलों की आई रिपोर्ट में 10 लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि 509 सैंपलों में से 190 की आई रिपोर्ट में छह संक्रमित पाए गए हैं। 84 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 319 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। 16 मामलों में बाहर से आए होम क्वारंटीन किए गए चार यात्री संक्रमित पाए गए है। ये सभी कुनिहार में क्वारंटीन किए गए थे। सारा टेक्सटाइल का एक कामगार पॉजिटिव आया है। जबकि रैंडम सैंपलिंग में 57 साल का किशनपुरा निवासी व 24 साल का न्यू नालागढ़ निवासी युवक संक्रमित पाया गया है। एसएसएफ प्लास्टिक उद्योग से 37 साल का कामगार, जबकि नालागढ़ शहर के वार्ड-8 के संक्रमित के संपर्क में आने से दो लोग संक्रमित हुए हैं। बीबीएन के मानपुरा रूहानी केंद्र में संस्थागत क्वारंटीन किए गए पांच लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि कोलकाता से ईएसआई  अस्पताल काठा की डॉक्टर भी पॉजिटिव आई है।  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि 16 नए मामले कोरोना के आने से जिले में 308 मामले हो गए हैं, जिसमें से 190 एक्टिव केस हैं। ऊना में भी चार केस आए हैं। नए मामले गगरेट, ईसपुर, सलोह हरोली और नंगल जरारीयाला से आए हैं। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर खड्ड शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1458 पहुंच गया है। 402 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1030 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। शनिवार को 19 और मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में नौ मरीजों की मौत हुई है और 15 राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन

10 कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद नाहन शहर बंद

उधर, नाहन शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में बीते दिन 10 कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद जिला प्रशासन सिरमौर ने शहर में गहन सैंपलिग करने और सामुदायिक संक्रमण की संभावना को रोकने के लिए नाहन शहर को तुरंत प्रभाव से 21 जुलाई मंगलवार सुबह सात बजे तक पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ. आरके  परूथी ने बताया कि बंद के दौरान नाहन शहर के सभी वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे।

इसके अतिरिक्त मरीजों की सुविधा के दृष्टिगत डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के समीप दवाइयों की दुकानों को खुला रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मेडिकल आपातकालीन स्थिति को छोड़कर लोगों की आवाजाही पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि नाहन शहर के माजरी चैक-गोविंदगढ़-दिल्ली गेट मार्ग भी तत्काल प्रभाव से आगामी मंगलवार सुबह सात बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। आवाजाही यशवंत चैक-कच्चा टैंक वाले मार्ग से होगी। आदेशों की अवेहलना करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें