फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: सेना के सात जवानों समेत 44 नए मरीज, 1674 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 21 Jul 2020 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 44 मामले आए हैं। सिरमौर जिले में 20, कांगड़ा-सोलन सात-सात, शिमला तीन, ऊना तीन, हमीरपुर दो, कुल्लू-बिलासपुर में एक-एक मामला आया है।  जिला सिरमौर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 20 मामले सामने आए हैं।सिरमौर जिला मुख्यालय के गोविंदगढ़ मोहल्ला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को मोहल्ला के चार बच्चों सहित कुल 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक बच्चा महज चार माह का है। जबकि जिले के शिलाई उपमंडल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां रोनहाट में एक बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया। जबकि राजगढ़ में भी दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में मंगलवार को कुल 20 पॉजिटिव मामले आए। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 110 से बढ़कर 130 हो गई है। जबकि एक्टिव मामले 90 हो गए हैं। इनमें से अकेले गोविंदगढ़ मोहल्ला में ही 74 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। 

विज्ञापन


जिला कुल्लू के मनाली में भी कोरोना का मामला आया है। किर्गिस्तान से लौटी मनाली की युवती पॉजिटिव पाई गई।  एमबीबीएस कर रही युवती 11 जुलाई को मनाली पहुंची और अपने घर में होम क्वारंटीन थी। जिला कोविड निगरानी अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने इसकी पुष्टि की है। बिलासपुर जिले में देलग का छुट्टी आया सेना का जवान पॉजिटिव निकला है। सैनिक छुट्टी पर घर आया था और होम क्वारंटीन किया गया था। जम्मू में 17 जुलाई को सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। यह सूचना जम्मू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बिलासपुर के उपायुक्त व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को एंबुलेंस के माध्यम से शिवा आयुर्वेद कॉलेज चांदपुर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। 

राजधानी शिमला में मंगलवार को कोरोना के तीन और नए मामले आए हैं। यह तीनों सेना के जवान बताए जा रहे हैं। सोमवार को जतोग मेस का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया था। माना जा रहा है कि यह तीनों भी इसी व्यक्ति से संक्रमित हुए हैं। सेना के तीन जवानों को कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि सीएमओ डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने की है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों को विभाग ने पहले ही क्वारंटीन कर दिया है। इससे संक्रमण ज्यादा फैलने का खतरा नहीं है।  जिले अब तक 96 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 50 एक्टिव केस हो चुके हैं। शहर में सोमवार को ढली में एक दूध बेचने वाला भी कोरोना पॉजिटिव आया है। यह व्यक्ति यहां एक ढाबे में रहता था, इसलिए ढाबे और साथ लगते मकान को सील कर दिया है। ऊना में भी तीन नए मामले आए हैं। इसमें उधमपुर और लेह से लौटे दो सैनिक और दिल्ली से लौटी एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। 
विज्ञापन


 कांगड़ा जिले में बासा गदियाला का दंपती और उनका 8 साल का बेटा और रक्कड़ में नगालैंड से लौटे सेना के जवान समेत 7 पॉजिटिव सामने आए हैं।  सोलन जिले में भी सात नए मामले आए हैं। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में उद्योगों के कामगारों के पॉजिटिव आने का क्रम नहीं थम रहा है। एक ही दिन में 29 पॉजिटिव आने वाले सारा टेक्सटाइल उद्योग में एक बार फिर से सात कामगार संक्रमित हुए हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सात कामगार इसी उद्योग के पॉजिटिव आए हैं। यह लोग होम क्वारंटीन थे। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1674 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 570 हो गए हैं। 1068 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 10 की मौत हो चुकी है। 15 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। मंगलवार को 10 और मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन

कोरोना से 10वीं मौत

हिमाचल में कोरोना वायरस से 10वीं मौत हो गई है। मंडी जिले की तहसील सरकाघाट के चौलथरा में 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्धा ने आधी रात को दम तोड़ दिया है। 16 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बुजुर्ग महिला को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दाखिल किया गया था। मृतक मधुमेह व किडनी की रोगी  भी थी।तबीयत और बिगड़ने के बाद रात को महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला का अंतिम संस्कार मंगलवार को नेरचौक में ही किया जाएगा। मृतक की बहू भी पॉजिटिव पाई गई थी। सास और बहू दोनों एक ही दिन पॉजिटिव पाई गई थी तथा मेडिकल कॉलेज में दाखिल की गई थी । मेडिकल कॉलेज नरचौक के नोडल अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहन ने कोरोना से वृद्धा की मौत की पुष्टि की है।

सोलन अस्पताल का लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर सील
उधर,  शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) से प्रसुता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल के लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया है। यह महिला सोलन अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। इन्हें लेबर रूम और ओटी कक्ष में ले जाया गया था, जिसके बाद आईजीएमसी रेफर किया गया था। सुरक्षा के लिहाज से पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है। संक्रमित महिला के संपर्क में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ भी आया है, जिन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि संपर्क में आए अस्पताल के स्टाफ और अन्य लोगों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें