उधर, हमीरपुर जिले में देर रात कोरोना के एक साथ 19 नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। इनमें छह संक्रमित भोरंज, दो गलोड़, छह नादौन और पांच टौणी देवी के हैं। इसके साथ ही हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। बीते चार दिन के भीतर जिले में 60 नए मामले आ चुके हैं। अब कुल मामलों की संख्या 201 हो गई है।
सरकाघाट का निजी होटल सील
समैला के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सरकाघाट में एक निजी होटल सील कर दिया गया है। यह व्यक्ति दिल्ली से लौटने के बाद से भांबला के एक निजी होटल में संस्थागत क्वारंटीन था। मरीज में कोरोना संक्रमण के कोई प्रत्यक्ष लक्षण नहीं हैं, उसे कोविड केयर सेंटर ढांगसीधार शिफ्ट किया जा रहा है। उधर, प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है और इसमें रहने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक बलद्वाड़ा तहसील के तहत समैला के बाड़ी मतोली गांव का यह व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से लौटा था, जिसे प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटीन किया था। 20 जून को इसके सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट 22 जून को आई। इसमें यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एसडीएम सरकाघाट ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति को भांबला के निजी होटल में संस्थागत क्वारंटीन में रखा था। इसलिए अब कोई भी कंटेनमैंट या बफर जोन में एरिया बांटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल होटल के अंदर रहने वाले लोगों को कहीं आने जाने की अनुमति नहीं होगी। होटल को सील कर दिया गया है। कहा कि छह दिन के बाद होटल में रहने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।