हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 114 हो गई है, जिनमें से 39 स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 74 है। उधर बिलासपुर जिले के स्वारघाट में संस्थागत क्वारंटीन उपमंडल नालागढ़ के रामशहर के समीप के गांव का दिल्ली से लौटा एक युवक पॉजिटिव निकला है। उधर मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में दो पॉजिटिव आए हैं। दोनों युवक टेंपो ट्रेवलर से मुंबई से 27 को सुंदरनगर लौटे थे। इनमें कोरोना के कोई प्रत्यक्ष लक्षण नहीं हैं। दोनों को ढांगसीधार शिफ्ट किया गया है। यहां से चार मरीज बुधवार को कोरोना मुक्त होकर घर भी लौट गए।
इनमें जोगिंद्रनगर से महिला, उसकी बेटी और बेटा शामिल है। इसके अलावा धर्मपुर क्षेत्र की युवती भी स्वस्थ होकर घर चली गई। वहीं देर शाम ऊना जिले में भी एक पॉजिटिव केस आया है। दिल्ली से लौटा आईटीबीपी जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हरोली क्षेत्र के 32 वर्षीय सैनिक की दिल्ली में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद होम क्वारंटीन किया गया था। लेकिन मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही चंबा में शाम नौ बजे नया मामला आया है। दिल्ली से लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंबा में अब सक्रिय मामलों की संख्या 13 हो गई है।
वहीं बुधवार को ऊना जिले में दो, कांगड़ा में छह और चंबा में दो मरीज ठीक हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रदेश में अब तक 146 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। चार लोग प्रदेश से बाहर इलाज करवाने गए हैं। पांच लोगों को मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कोरोना के 204 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 359 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।