फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी तरह कोई मुख्यमंत्री इस संकट के दौर से नहीं गुजरा: जयराम

Tue, 21 Jul 2020 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर/सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूरे देश में कोरोना महामारी संकट का दौर जारी है। ऐसे में ऊपरी शिमला क्षेत्र के लोगों को भी कोरोना महामारी और बरसात के दौरान होने वाली विभिन्न बीमारियों से सतर्क रहना होगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने पर प्रधानमंत्री ने अन्य प्रदेशों से बेहतरीन बताया है। लोगों को आने वाले समय में टेक्नोलॉजी के माध्यम से आगे बढ़ना होगा। कोरोना संकट के समय में कठिन निर्णय लिया गया। कई लोगों को परेशानी हुई लेकिन कुछ ने सरकार के निर्णय का स्वागत भी किया। पिछले चार महीने से लोग एक अलग जीवन जी रहे हैं।

विज्ञापन


अब लोगों ने भी मान लिया है कि कोरोना के साथ ही जीना होगा। कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार बने ढाई साल हुए हैं जिसमें जनता ने पूरी तरह से सहयोग दिया है। जयराम ने कहा कि आने वाला समय मुश्किल भरा है। हिमाचल का कोई भी मुख्यमंत्री इस संकट काल से नहीं गुजरा, जो मैं आज इस संकट की घड़ी से गुजर रहा हूं। कुछ विरोधी दल के लोग इस तरह से संदेश देने का कोशिश कर रहे हैं, जैसे उनकी पूरी पीढ़ी को कोरोना से लड़ने का पूरा अनुभव है। उन्होंने कहा कि रामपुर में जितने भी विकास कार्य हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए जल्द रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन

सीएम ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया वन महोत्सव का शुभारंभ

 71वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। सुंदरनगर के कांगू में सुकेत वन मंडल के मंडल स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। उन्होंने पौधों को लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  विधायक राकेश जंवाल ने वन महोत्सव के शुभारंभ पर पट्टिका का अनावरण किया। इस मौके पर विधायक सहित अन्य लोगों ने जामुन, आंवला, दाड़ू के पौधे लगाए। बताया कि सुकेत वन मंडल में विभिन्न योजनाओं में इस वर्ष 258.82 हेक्टेयर वन क्षेत्र में पौधरोपण किया जा रहा है।

विभिन्न प्रजातियों के कुल 1,68,310 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। विद्यार्थियों की ओर से तीन हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 2,400 पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में निदेशक वन प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर कृपाशंकर, वन मंडल अधिकारी सुंदरनगर सुभाष पराशर, संयुक्त निदेशक वन प्रशिक्षण केंद्र तिलक राज, वन निगम के मंडलीय प्रबंधक अमरीश कुमार, मंडल भाजपा के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला भाजपा प्रवक्ता घनश्याम वर्मा, कांगू पंचायत के उपप्रधान रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें