फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को कोरोना निगेटिव बताकर अस्पताल से छुट्टी देकर भेज दिया घर

Wed, 26 Aug 2020 10:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार को आई एक गर्भवती महिला को कोविड टेस्ट में संक्रमित होने के बावजूद उसे निगेटिव बताकर डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके बाद महिला सोलन बाजार में घूमी और ढाबे पर खाना खाया। देर शाम महिला को फोन आया कि वह पॉजिटिव है। विभाग ने आनन-फानन में महिला को नौणी केंद्र में आईसोलेट कर दिया। यहां से महिला ने एसके साथ हुए सलूक का एक वीडियो वायरल किया है। उसने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और क्वारंटीन केंद्र की खामियों पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोलन बाईपास की एक गर्भवती महिला बुखार आने पर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची। अस्पताल में महिला का उपचार किया और कोरोना जांच की गई। इस दौरान महिला को ठीक बताकर घर भेज दिया गया लेकिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला ने बताया कि वह सोलन शहर में घूमी और कई लोगों के संपर्क में भी आई। उसने एक ढाबे पर लंच किया। इस दौरान वह बेखौफ लोगों से मिलते हुए घर पहुंची। महिला का कहना है कि उसे एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं दी गई।  उधर, उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से तुरंत रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं संक्रमित महिला का संपर्क और यात्रा इतिहास खंगालने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें