हिमाचल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी शिमला में बीते 24 घंटों के भीतर 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में गर्भवती भी शामिल है। अधिकांश लोगों को सांस लेने में दिक्कत की समस्या थी। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि समय से अस्पताल न पहुंच पाने के कारण अधिकांश लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में कुछ लोगों का ऑक्सीजन लेवल नीचे चले जाने से हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।मृतकों वालों रोहड़ू के दो, सिरमौर के दो, रामपुर के दो और सोलन, शिमला, कुमारसेन और किन्नौर के एक-एक व्यक्ति की कोरोना से आईजीएमसी में मौत हुई है। इनमें रामपुर की एक 30 वर्षीय सात महीने की गर्भवती महिला भी शामिल है।