फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में आठ और संक्रमितों ने तोड़ा दम, 307 नए पॉजिटिव मरीज

Fri, 30 Oct 2020 09:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में आठ और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। कोविड अस्पताल नेरचौक में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने तीन की मौत होने की पुष्टि की। कहा कि कुल्लू के टापरी गांव के 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। कुल्लू के ढालपुर के लंका बेकर निवासी 35 वर्षीय और लाहौल-स्पीति के तिंदी के समीप भरोर निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। तीनों संक्रमितों को कुल्लू और लाहौल स्पीति से रेफर किया गया था। वेंटिलेटर पर रखे जाने के बावजूद इनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार सुबह ही तीनों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मंडी के तांदी निवासी 78 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक शिमला शहर का कारोबारी और दूसरा कश्मीर का मजदूर बताया जाता है। मृतक शिमला में किताबें बेचने का काम करता था और 76 साल उम्र थी।  कश्मीर के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार को ही आईजीएमसी लाया गया था। मरीज को ब्रेनहेम्रेज हुआ था। कोविड टेस्ट किया तो वह भी पॉजिटिव निकला। शुक्रवार को इसकी भी मौत हो गई। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानियां ने मौत की पुष्टि की है। नोडल ऑफिसर डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि कश्मीर निवासी मृतक के शव को आईजीएमसी से कश्मीर के लिए भेज दिया है। वहीं धर्मशाला के 72 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई। मृतक की 19 अक्तूबर को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसे कोविड केयर अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन शुक्रवार शाम को मरीज की मौत हो गई। टांडा में हमीरपुर के दवेरा निवासी 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। 

उधर, प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 307 नए मामले आए हैं। कुल्लू जिले में 62, शिमला 50, किन्नौर 43, कांगड़ा 45, मंडी 31, ऊना 14, चंबा 13, लाहौल-स्पीति 10, बिलासपुर 9, ऊना 8, सोलन 15 और सिरमौर में 7 नए मामले आए हैं।  इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 21798 पहुंच गया है। 2891 सक्रिय मामले हैं। अब तक 18571 मरीज ठीक हो गए हैं। 307 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना पॉजिटिव आए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के संपर्क में आने से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी अपने पांवटा साहिब स्थित घर में आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह शिक्षा मंत्री के संपर्क में आने के बाद आगामी दो दिन के लिए लोगों से मिलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। फोन के माध्यम से ही संपर्क करेंगे। पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी होम आइसोलेट हो गए हैं। राजधानी शिमला में कोरोना वायरस थमता नजर नहीं आ रहा है। जिले में शुक्रवार को 50 नए मामले आए हैं। इनमें से 28 शिमला शहर के हैं। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। जबकि संजौली में चार, राम बाजार व खलीनी में तीन-तीन मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें