फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म

Mon, 08 Nov 2021 10:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट और 24 घंटे की रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में अब वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। लोग सीधे अस्पताल में जाकर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा सकेंगे। इसके साथ ही सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट और 24 घंटे की रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना से पांच लोगों की मौत, 128 नए मामले
हिमाचल में सोमवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई। इनमें कांगड़ा के तीन, एक हमीरपुर और शिमला का मरीज शामिल है। जबकि 128 लोग पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3767 पहुंच गया है। प्रदेश में सोमवार को 7240 लोगों की सैंपलिंग हुई है। हिमाचल में लगातार सैंपलिंग की संख्या घट रही है। पहले प्रदेश में जहां 10 हजार से ज्यादा सैपलिंग होती थी, वहीं अब यह आंकड़ा सिमटता जा रहा है।

हिमाचल में कोरोना से मौत के आंकड़ों में इजाफा 
मंत्रिमंडल ने छोटे बच्चों के लिए स्कूलों को खोलने के लिए दूसरे राज्यों का तर्क भले ही दिया है लेकिन प्रदेश में कोरोना से मौत के मामलों में दोबारा से इजाफा हुआ है। 1 नवंबर को प्रदेश में कोरोना डेथ रेट 1.66 फीसदी था, जो अब 1.67 फीसदी पहुंच गया है। प्रदेश में इस समय 1123 एक्टिव मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें