फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार कोरोना पॉजिटिव

Wed, 14 Oct 2020 09:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर/शिमला(कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल में बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार समेत प्रदेश भर में 234 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दो कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति बिलासपुर जिले से है, जबकि दूसरी महिला मंडी के नाचन से है। 

विज्ञापन


बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष परमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले विस अध्यक्ष के दोनों पीएसओ पॉजिटिव आए थे, जिनमें एक पीएसओ तीन दिन पहले तो दूसरा करीब एक हफ्ता पहले संक्रमित हुआ था। पीएसओ के संक्रमित आने के बाद परमार ने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

अब परमार के संपर्क में आए अन्य लोग भी आइसोलेट हो सकते हैं। परमार ने रविवार को सलोह और शाम को थुरल में एक कार्यक्रम में भी भाग लिया था। बुधवार को शिमला में 46, कुल्लू 34, मंडी 31, सिरमौर 27, बिलासपुर 23, सोलन 22, कांगड़ा 17, हमीरपुर 16, चंबा 9, लाहौल-स्पीति 5 और ऊना में 4 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें