फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus In Himachal: हिमाचल में कोरोना के 930 नए मामले, एक संक्रमित की मौत, प्रदेश में मास्क अनिवार्य

Fri, 29 Jul 2022 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों से मास्क पहनने की सलाह दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कहना है कि लोगों की लापरवाही से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को  930 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं चंबा जिले में 85 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 5,391 पहुंच गई है। इनमें 56 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। हिमाचल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों से मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कहना है कि लोगों की लापरवाही से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिस रफ्तार से मरीज इसकी चपेट में आ रहे हैं, इससे संभावना लगाई जा रही है कि कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार तक जा सकता है। हिमाचल में संक्रमण दर 25 फीसदी पहुंच गई है। सप्ताह पहले यह 20 फीसदी थी। जिला कांगड़ा में 1,245, मंडी 1,083, शिमला 846, हमीरपुर 419, चंबा 355, बिलासपुर 351, ऊना 257, कुल्लू 256 सिरमौर 232, सोलन 208, किन्नौर 90 और लाहौल-स्पीति में 49 एक्टिव मरीज हैं। 

हिमाचल में मास्क अनिवार्य को लेकर अधिसूचना जारी 
 हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को बिना मास्क प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सरकार ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शनिवार से सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, सार्वजनिक व पर्यटन स्थलों व खुले और भीतर होने वाले कार्यक्रमों में भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ जवान समेत 185 कोरोना संक्रमित
 जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को कुल 185 नए मामले सामने आए। वहीं, 193 मरीज स्वस्थ हुए हैं।  इसी के साथ अब जिले में एक्टिव केस 1245 हो गए हैं।  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कोविड दिशा-निर्देशों के पालन और सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील की है। कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है। सर्दी-खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं। सभी लोगों को कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके साथ ही खांसी, बुखार, जुकाम होने पर तुरंत खुद को आइसोलेट करें और जांच करवाएं, जिससे संक्रमण को और बढ़ने से रोका जा सके।

 शिमला में 183 नए मामले, अस्पतालों में मास्क को लेकर सख्ती
 वहीं सरकार के आदेशों के बाद शिमला शहर के अस्पतालों में शुक्रवार को जहां मास्क को लेकर काफी सख्ती रही वहीं जिले में कोरोना के 183 मामले आए हैं। शहर के डीडीयू अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर इमरजेंसी जाने तक दो से तीन सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। यहां से मरीजों और तीमारदारों को मास्क पहनने के बाद ही प्रवेश दिया गया। दूसरी ओर जिले में कोरोना के शुक्रवार को रिकार्ड 183 नए मामले आए। हालांकि पॉजिटिव आए अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया है। डीडीयू अस्पताल के जांच केंद्र में दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 25 से 40 साल के बीच के कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अधिक रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें