फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: प्रदेशभर में रिकॉर्ड 412 कोरोना पॉजिटिव मामले

Sun, 06 Sep 2020 10:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रदेशभर में रिकॉर्ड 412 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कुल्लू में 68, कांगड़ा में 60, सोलन में 56, चंबा में 52, मंडी में 48, बिलासपुर में 31, शिमला में 25, सिरमौर में 22, हमीरपुर में 20, ऊना में 16, रोहड़ू में 12, और किन्नौर में 1 कोरोना पॉजिटिव केस आया है। शिमला के कुमारसैन में स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया है। अब तक 54 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। कुल्लू जिले में कोरोना के एकसाथ 68 मामले आए हैं। संक्रमित पाए गए अधिकतर लोग स्थानीय हैं। ये सभी संक्रमित मरीज के प्राथमिक संपर्क में आए हुए बताए जा रहे हैं। मंडी के धर्मपुर में एक संक्रमित महिला के प्राथमिक संपर्क में आने से 38 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सोलन जिले में 56 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 40 पुरुष जबकि 16 महिलाएं शामिल हैं। चंडी से 9, परवाणू से 10, सोलन से 10, बद्दी से 16, नालागढ़ से 10 और एमएमयू से 1 पॉजिटिव केस आया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने 56 कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


चंबा जिले में एक ही दिन में रिकॉर्ड 52 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसमें होली क्षेत्र की निजी परियोजना में कार्यरत 20 कर्मियों समेत शहर के आसपास के मोहल्लों, डलहौजी, तीसा और भटियात क्षेत्र से संक्रमित सामने आए हैं। लोअर जुलाहकड़ी में 5, हरदासपुरा वार्ड में 3, बनगोटू में 8, पुखरी स्वास्थ्य खंड के देहरा में 3 और होली क्षेत्र में निर्माणाधीन निजी परियोजना के 20 कर्मी एक साथ पॉजिटिव आए हैं। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चंबा में 52 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग इन लोगों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है। 

बिलासपुर जिले में रविवार को कोरोना के 31 नए मामले समाने आए हैं। इनमें 18 पुलिस के जवान और तीन वर्षीय मासूम भी शामिल है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रविवार को जो 31 मामले कोरोना आए हैं। पॉजिटिव मामलों में घुमारवीं थाने के 16 पुलिस जवान शामिल हैं। दो पुलिस जवान नयना देवी थाने के भी हैं। उन्होंने बताया कि बाकी पॉजिटिव मामलों में 57 वर्षीय व्यक्ति लखनपुर का है।

रौड़ा सेक्टर बिलासपुर का 27 वर्षीय युवक, झंडूता विधानसभा क्षेत्र के झंडू गांव को 38 वर्षीय व्यक्ति और सुन्हानी में तीन वर्षीय बच्चा भी कोरोना की चपेट में आया है। सुन्हानी में उत्तर प्रदेश से आए छह और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा घुमारवीं के मोरसिंघी के कसोल गांव का 46 वर्षीय व्यक्ति और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग भी पॉजिटिव है। घुमारवीं के रोपड़ी गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित आया है।

विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव रोगी की पहली ऑर्थो सर्जरी

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव 17 वर्षीय युवक की पहली आर्थो सर्जरी हुई है। चिकित्सकों ने रोगी की अंगुली को पंद्रह मिनट में जोड़कर प्लास्टर चढ़ा दिया। यह केस हमीरपुर से रेफर हुआ था। यदि समय पर सर्जरी न होती तो इंफेक्शन का खतरा था। ऑर्थो विभाग के डॉ. लोकेश गुप्ता और डॉ. अपूर्वा ने सफलतापूर्वक इस सफल सर्जरी को अंजाम दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

उसकी लिटिल फिंगर की हड्डी में गहरी चोट लगी थी और उसकी तत्काल सर्जरी होना जरूरी थी। जब नेरचौक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को इस बारे में सूचना दी गई तो उन्होंने कोरोना काल में इस सर्जरी को करने की हामी भरी। रविवार को युवक की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। ऑर्थो विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि सर्जरी के लिए हमीरपुर से केस रेफर किया गया था। रविवार को सर्जरी की गई, अगर देरी होती तो इंफेक्शन फैलने का खतरा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें