फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन-सिरमौर में 51 मामलों समेत हिमाचल में 63 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Jul 2020 12:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को प्रदेश में 63 नए मामले सामने आए हैं। नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला में एक साथ 25 जबकि सोलन जिला में 26 नए मामले सामने आए हैं। इनके अलावा कांगड़ा में 5, ऊना में 4, हमीरपुर में 2 और मंडी में 1 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, रविवार को 29 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1521 पहुंच गया है। 436 सक्रिय मामले हैं जबकि 1059 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन


नाहन शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। एक गर्भवती महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोहल्ले में की जा रही सैंपलिंग में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को मोहल्ला के ही 25 नए लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। एक साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं, नाहन शहर के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

जिला में अब कोरोना संक्रमितों के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। जबकि अकेले गोविंदगढ़ मोहल्ले में ही कुल 37 एक्टिव केस हो गए हैं। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने 25  नए मामले आने की पुष्टि की है। तीन दिन पहले डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चेकअप को पहुंची गोविंदगढ़ मोहल्ला की एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए तो दस लोग पॉजिटिव पाए गए। शनिवार रात भी यहां का एक युवक पॉजिटिव पाया गया था। एक साथ इतनी अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद प्रशासन ने पूरे मोहल्ले को सील कर दिया है। जबकि नाहन शहर भी बंद करवा दिया है। मोहल्ला में बड़े पैमाने पर सैंपलिंग हो रही है। शनिवार को लिए गए सैंपलों की रविवार शाम को पहुंची रिपोर्ट ने सभी को चिंता में डाल दिया है। लैब से आई रिपोर्ट में एक साथ 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

सभी लोग गोविंदगढ़ मोहल्ले के रहने वाले हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इनकी उम्र दो और पांच वर्ष बताई जा रही है। पॉजिटिव आए मामलों में नौ महिलाएं और 14 पुरुष हैं। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि जिले में 171 सैंपल जांच को लिए गए थे। इनमें 170 नए और 1 फॉलोअप सैंपल शामिल था। इनमें एक फॉलोअप मामले की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक रिपीट होगा। 169 सैंपलों में से 25 पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 25  मामलों में संक्रमितों की उम्र 2 साल से लेकर 57 साल के बीच है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बीबीएन में एक बार फिर कोरोना के एक साथ 26 नए मामले आए हैं। एक महिला पीजीआई में उपचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव आई है। यह महिला बद्दी की रहने वाली है। पॉजिटिव आए लोगों में उद्योगों के कामगार, पूर्व में कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए लोग, संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में रखे लोग और रैंडम सैंपलों से लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन मामलों के आने के बाद जिले में कोरोना का आंकड़ा 333 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 11 मामले सारा टेक्सटाइल से जुड़े हैं जबकि 10 लोग संस्थागत क्वारंटीन थे। 

जानकारी के अनुसार 25 मामलों में मथुरा यूपी से 14 जुलाई को आए एक परिवार के पांच लोग शामिल हैं जिन्हें धौलाधार पब्लिक स्कूल में संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। बीबीएन के संस्थागत केंद्र रूहानी केंद्र संडोली में रखे अररिया बिहार के तीन और पीलीभीत यूपी के दो लोग शामिल हैं। इस केंद्र के चार बच्चे निगेटिव आए हैं। ये लोग 14 जुलाई को आने के बाद क्वारंटीन किए गए हैं। चिकित्सकों के परामर्श पर किए टेस्ट में चुहूवाल का एक, रैंडम सैंपल में सल्लेवाल का एक, पॉजिटिव के सीधे संपर्क में आए सिद्धांत अस्पताल के दो और कड़ुआना बद्दी के 2, काठा बद्दी का एक यात्री, बिलांवाली बद्दी में संक्रमित के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए तीन, फेज-2 बद्दी में पूर्व कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए चार और सराजमाजरा बद्दी में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया एक शख्स शामिल है। एक महिला पीजीआई में पॉजिटिव आई है।

एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि कोरोना संक्रमित लोगों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग सूची तैयार कर रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि 25 बीबीएन और बीबीएन की ही एक महिला के पीजीआई में पॉजिटिव आने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 333 हो गई है।

कोरोनावायरस - फोटो : PIB
कांगड़ा जिले में रविवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन लोग दिल्ली, एक गुजरात और एक हैदराबाद से कांगड़ा आए थे। कोरोना पॉजिटिव लोगों में से चार संस्थागत और एक सेना का जवान होम क्वारंटीन था। वहीं रविवार को जिला कांगड़ा में पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों में जवाली के जरोट गांव का 26 वर्षीय युवक है, जो 11 जुलाई को दिल्ली से आया था। दूसरा मामला कांगड़ा के कोहाला गांव का 23 साल का युवक है, यह 12 जुलाई को दिल्ली से आया था। वहीं बैजनाथ की 23 वर्षीय युवती भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह 12 जुलाई को दिल्ली से कांगड़ा आई थी।

इसके अलावा पालमपुर के लिंगर गांव का 31 वर्षीय व्यक्ति, जो कि 11 जुलाई को सूरत (गुजरात) से लौटा था। चारों लोगों को प्रशासन ने परौर में संस्थागत क्वारंटीन किया था। सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चारों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ भेजा गया है।   वहीं पालमपुर के पाहड़ा गांव का एक 25 वर्षीय सेना का जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह 11 जुलाई को हैदराबाद से कांगड़ा आया था और होम क्वारंटीन था।

संक्रमित पाए जाने के बाद उसे सैन्य अस्पताल पालमपुर भेजा गया है। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने मामले की पुष्टि की है। वहीं रविवार को कांगड़ा के पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वस्थ हुए लोगों में तीन का उपचार कोविड केयर सेंटर डाढ़ में चल रहा था, जबकि एक कोविड अस्पताल धर्मशाला और एक का बैजनाथ में उपचाराधीन था। कोरोना से जंग जीतने वालों में धीरा उपमंडल के बैरघट्टा गांव के 34 वर्षीय महिला, जवाली उपमंडल के मत्लाड़ गांव के 45 वर्षीय पुरुष, हड़सी गांव का 39 साल पुरुष शामिल है। इन तीनों का कोविड केयर सेंटर डाढ़ में उपचार चल रहा था।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वहीं नूरपुर के घई लगोर गांव के एक 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना को हराने में सक्षम रहे हैं। कोविड अस्पताल धर्मशाला में उसका उपचार चल रहा था। इसके अलावा जयसिंहपुर के डीव गांव के 18 साल के युवक ने भी कोरोना को मात दी है। कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में उसका उपचार चल रहा था। सैंपल रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें घर भेज दिया है। अब जिला कांगड़ा में कुल 334 मामले हैं, जिसमें से 293 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 38 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है और दो लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला हमीरपुर में रविवार को एक सेना के जवान समेत दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 35 वर्षीय सेना का जवान उपमंडल बड़सर के गांव बल्ह बिहाल का रहने वाला है। और 12 जुलाई को वह झारखंड से हमीरपुर लौटा था। इसके साथ ही उपमंडल बड़सर के ही गांव मियूल की रहने वाली 60 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट भी कोविड-19 पॉजिटिव निकली है। यह अधेड़ महिला 12 जुलाई को दिल्ली से लौटी थी और गृह संगरोध में थी।

कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही दोनों के प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त हमीरपुर जिला में दो कोरोना के मरीज स्वास्थ्य भी हुए हैं। इन दो लोगों में मुंबई से 2 जुलाई को लौटा गांव पलासन नालटी का 30 वर्षीय युवक और 3 जुलाई को जम्मू-कश्मीर से लौटा कडधो उपमंडल नादौन का रहने वाला 36 वर्षीय सेना का जवान शामिल है।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इन दोनों की जांच रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई है। दो नए कोरोना के मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 281 पहुंच गया है। जबकि कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों की संख्या जिला में 266 पहुंच गई है। वर्तमान में जिला में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 12 रह गई है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि जिला हमीरपुर में रविवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दो कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।


ऊना जिले में रविवार को कोरोना रिपोर्ट्स में चार संक्रमितों में से तीन एक ही परिवार से दो माह की बच्ची, उसकी मां और एक अन्य युवती शामिल है। इसके साथ अन्य एक प्रवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना उपचार के लिए कोविड-19 हेल्थ केयर सेंटर खड्ड में भर्ती करने के लिए भेजा जाएगा है। दो माह की बच्ची और उसकी माता के लिए स्पेशल वार्ड बनाया जाएगा। 

रविवार को जिला ऊना से कोविड-19 की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा को भेजे गए 298 सैंपल्स में से 290 सैंपल्स निगेटिव पाए गए हैं। इसमें से 4 नए कोरोना पॉजिटिव और 4 फॉलोअप सैंपल्स भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड-19 से चार नए संक्रमित मामलों में से तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसमें हरोली के बाथू निवासी 28 वर्षीय महिला और उसकी 2 माह की बेटी सहित 27 वर्षीय युवती है।
विज्ञापन

वे 11 जुलाई को महाराष्ट्र के पुणे से लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें सुरक्षा कारणों के चलते मां और बेटी को होम क्वारंटाइन किया गया। तीसरी पॉजिटिव युवती को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन किया गया था। इसके साथ चौथा पॉजिटिव बिहार से लौटा 26 वर्षीय प्रवासी युवक है। उसे भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन किया गया था।

मंडी जिले में बल्ह के कुम्मी में रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। 29 वर्षीय संक्रमित युवक रविवार सुबह सैंपल देने मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचा। सैंपल लेने के बाद उसे घर भेज दिया। बाद में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को लाने के लिए कुम्मी रवाना हो गई है। कोरोना संक्रमित युवक मालवाहक वाहन का चालक है और टमाटर की सप्लाई के लिए वह पठानकोट, अमृतसर लगातार जाता रहा है। रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर वह खुद नेरचौक अस्पताल पहुंचा, जिसके बाद उसका सैंपल लेने के बाद उसे घर भेज दिया गया।

बल्ह में टमाटर का सीजन चल रहा है और वह इन दिनों किन-किन लोगों से मिला है, की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। युवक के पॉजिटिव आने के बाद बल्ह क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। संबंधित पंचायत का वार्ड नंबर चार कुम्मी को सील कर दिया गया है।गौडा गगल और नलसर सहित कुम्मी के शेष क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। एसडीएम बल्ह आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें