फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: 36 पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Wed, 08 Jul 2020 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कोरोना के चलते पिछले चार माह से बंद पड़ी भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू करने की तैयारी कर ली है। आयोग ने प्रयोगात्मक शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि क्लर्क, सुपरवाइजर और फील्ड असिस्टेंट समेत 9 पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाएं 26 जुलाई से शुरू होंगी। टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, जेई और एचआरटीसी कंडक्टर समेत 27 अन्य पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाएं अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में होंगी। हालांकि यह प्रोविजिनल शेड्यूल है, कोरोना से राहत मिलती है तो यही अंतिम माना जाएगा। चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि अभ्यर्थियों को रोल नंबर आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगी। 

विज्ञापन



यह है परीक्षा शेड्यूल-
फील्ड असिस्टेंट पोस्ट कोड-766 की लिखित परीक्षा हमीरपुर व शिमला केंद्रों में 26 जुलाई को सुबह के सत्र व अकाउंट्स क्लर्क पोस्ट कोड-767 की परीक्षा भी इन्हीं दो जिला में इसी दिन शाम के सत्र में होगी। लेबोरेटरी टेक्नीशियन पोस्ट कोड-751 की परीक्षा हमीरपुर में 28 को सुबह व सीनियर प्रयोगशाला तकनीशियन अब मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन जीआर-द्वितीय पोस्ट कोड-749 की परीक्षा शाम के सत्र में होगी। सीनियर टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड-769 की परीक्षा 29 को सुबह व सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स पोस्ट कोड-783 की परीक्षा शाम को होगी।

सुपरवाइजर पोस्ट कोड-782 की परीक्षा हमीरपुर में 30 को सुबह व होस्टल सुपरिंटेंडेंट पोस्ट कोड-792 की परीक्षा शाम के सत्र में होगी। जूनियर ऑफिस पोस्ट कोड- 787 की परीक्षा 31 को सुबह होगी। जूनियर इंजीनियर सिविल पोस्ट कोड-765 की परीक्षा दो अगस्त को सुबह व इलेक्ट्रिशियन इलेक्ट्रीकल पोस्ट कोड-754 की परीक्षा शाम को होगी। टेक्नीशियन पोस्ट कोड-771 की परीक्षा आठ को सुबह व सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर पोस्ट-768 की परीक्षा शाम को होगी। टीजीटी (नॉन मेडिकल) पोस्ट कोड-794 की परीक्षा नौ को सुबह व टीजीटी (मेडिकल) पोस्ट कोड-793 की परीक्षा शाम को होगी। टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड-795 की परीक्षा 16 को सुबह व स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-747 शाम के सत्र में होगी। 

36 पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है संभावित परीक्षा शेड्यूल

पोस्ट कोड 776 मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन की परीक्षा 23 अगस्त को सुबह के सत्र में, जबकि टेक्निशियन (रेफ्रिजरेशन) पोस्ट कोड-770 की परीक्षा शाम के सत्र में होगी। लेबोरेटरी असिस्टेंट पोस्ट कोड-778 की परीक्षा 30अगस्त को सुबह तथा एसआई ऑफ फिशरी पोस्ट कोड-775 की परीक्षा शाम को होगी। स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-786 की परीक्षा छह सितंबर को सुबह व स्टैटस्टिकल असिस्टेंट पोस्ट कोड-748 की परीक्षा शाम को होगी। मार्केटिंग असिस्टेंट पोस्ट कोड-757 की परीक्षा 13 को सुबह व जूनियर ऑफिसर (सुपरवाइजर ट्रेनी एफ एंड ए एसओ लेवल) पोस्ट कोड-788 की परीक्षा शाम को होगी।

सुपरवाइजर एलडीआर पोस्ट कोड-758 की परीक्षा 20 को सुबह व जूनियर ऑडिटर पोस्ट कोड-759 की परीक्षा शाम को होगी। स्टोर कीपर पोस्ट कोड-756 की परीक्षा 27 को सुबह व कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट कोड-753 की परीक्षा शाम को होगी। जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड-764 की परीक्षा चार अक्तूबर को सुबह व जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड-773 की शाम को होगी। ऑडिटर (पंचायत) पोस्ट कोड-760 की परीक्षा 11 को सुबह व स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-755 की शाम को होगी। कंडक्टर पोस्ट कोड-762 की परीक्षा 18 को सुबह व क्लर्क पोस्ट कोड-763 की परीक्षा शाम को होगी। कंप्यूटर प्रोग्रामर पोस्ट कोड-761 की परीक्षा 25 को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें