हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र की 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कुल्लू जिले में 69 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया था।
उसे ब्लड प्रेशर व शूगर की दिक्कत भी थी। वहीं नेरचौक मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष भी गंभीर हैं। कोरोना चपेट में आए चिकिसक को वेंंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं गुरुवार को प्रदेश में 100 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा में 34, मंडी में 30, सिरमौर में 23, कांगड़ा में 9 और चंबा में 4 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।