फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: 5 कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत, 77 नए पॉजिटिव

Sun, 10 Oct 2021 10:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1345 पहुंच गया है। मृतकों की संख्या 3688 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में रविवार को पांच कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हुई है। करीब एक माह बाद इतने लोगों की मौत हुई है। इससे पहले प्रदेश में 3 से 4 लोगों की मौत हो रही थी। कांगड़ा में 60 वर्षीय, शिमला में 65 वर्षीय, मंडी में 52 वर्षीय, 75 वर्षीय और 90 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है जबकि 77 लोग पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1345 पहुंच गया है। मृतकों की संख्या 3688 पहुंच गई है। प्रदेश में रविवार को 3223 लोगों की सैंपलिंग की गई। जिला हमीरपुर में 393, कांगड़ा में 383, ऊना 117, मंडी 209, शिमला 92, बिलासपुर में 63, कुल्लू 34, सोलन 28, चंबा में 12,  किन्नौर 9 लाहौल स्पीति 3 और  सिरमौर में 2 एक्टिव मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें