हिमाचल प्रदेश में रविवार को पांच कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हुई है। करीब एक माह बाद इतने लोगों की मौत हुई है। इससे पहले प्रदेश में 3 से 4 लोगों की मौत हो रही थी। कांगड़ा में 60 वर्षीय, शिमला में 65 वर्षीय, मंडी में 52 वर्षीय, 75 वर्षीय और 90 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है जबकि 77 लोग पॉजिटिव आए हैं।
प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1345 पहुंच गया है। मृतकों की संख्या 3688 पहुंच गई है। प्रदेश में रविवार को 3223 लोगों की सैंपलिंग की गई। जिला हमीरपुर में 393, कांगड़ा में 383, ऊना 117, मंडी 209, शिमला 92, बिलासपुर में 63, कुल्लू 34, सोलन 28, चंबा में 12, किन्नौर 9 लाहौल स्पीति 3 और सिरमौर में 2 एक्टिव मामले हैं।