फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: कोरोना से 14 और मरीजों की मौत, 591 नए मामले

Sun, 22 Nov 2020 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में लाहौल की 85 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला, मैहरीकाथला बिलासपुर के 74 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग, टारना की 83 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला और बिलासपुर के बाजरी गांव की 73 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला  ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कोरोना से पांच मौतों की पुष्टि एमएस डाॅ. जीवानंद चौहान ने की है। टांडा अस्पताल में चौकी खलेट की 75 साल की बुजुर्ग संक्रमित महिला, भाटी के 55 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति, मनसिंबल के 68 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग और चंबा के पुखरी क्षेत्र के 53 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई।

पपरोला की 65 साल की बुजुर्ग संक्रमित महिला सिविल अस्पताल बैजनाथ में दम तोड़ दिया। रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच में कोरोना संक्रमित 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है।  लाहौल-स्पीति में 99 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला और 97 वर्षीय वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने होम आइसोलेशन में दम तोड़ा है। सोलन में 85 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


राजगढ़ रोड निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से रेफर किया गया था। उन्हें पंचकूला के एक निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा था। उनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।  प्रदेश में रविवार को 591 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला 142, मंडी 120, कुल्लू 110, सोलन 61, हमीरपुर 43, कांगड़ा 34, ऊना 27, बिलासपुर 24, सिरमौर 15, किन्नौर 11 और चंबा में 4 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें