फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के लिए राहत, कोरोना से आज कोई मौत नहीं, 64 नए मामले

Tue, 12 Jan 2021 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोनावायरस सांकेतिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत नहीं हुई है जोकि प्रदेश के लिए राहत की खबर है। वहीं प्रदेश में कोरोना वायरस के 64 नए मामले आए हैं। शिमला 23, कांगड़ा 12, मंडी पांच, ऊना 10, सोलन छह, सिरमौर पांच, हमीरपुर-बिलासपुर  में एक-एक नया मामला आया है।  इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 56596 पहुंच गया है। सक्रिय मामले घटकर 810 रह गए हैं। 54824 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 949 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन


कांगड़ा जिले के तहत जवाली के घरजरोट की 48 वर्षीय संक्रमित महिला ने घर में दम तोड़ दिया। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि महिला चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी और वहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं, महिला को होम आइसोलेट किया गया था और बेहोश होने के कारण उसे धर्मशाला अस्पताल लाना था, लेकिन 108 एंबुलेंस आने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें