हिमाचल प्रदेश में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। हमीरपुर के 82 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग मरीज ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 24 नए मामले आए हैं। सिरमौर आठ, कांगड़ा दो, शिमला दो, हमीरपुर पांच, सोलन एक, बिलासपुर दो, कुल्लू दो और मंडी में दो नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 57173 पहुंच गया है। सक्रिय मामले घटकर 453 रह गए हैं। अब तक 55745 मरीज ठीक हो चुके हैं और 959 संक्रमितों की मौत हुई है।