फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में 61 नए मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Fri, 14 Aug 2020 10:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 61 नए मामले आए हैं। चंबा में 12, सिरमौर में चार, कुल्लू 10, हमीरपुर और बिलासपुर पांच-पांच, कांगड़ा आठ, मंडी तीन, लाहौल-स्पीति में दो, सोलन आठ, शिमला एक, ऊना दो और किन्नौर में एक नया पॉजिटिव मामला आया है। सुबह चंबा जिले में नौ मंगला के हैं जो धड़ोग में पहले से पाॅजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। झारखंड से लौटे चैरी के महिला व पुरुष की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई हैै। वहीं डलहौजी में एक महिला पाॅजिटिव निकली हैै। जिले में सक्रिय मामले 167 हो गए हैं और अब तक 110 ठीक हो गए हैं। उधर, लाहौल में भी कोरोना के दो पॉजिटिव मामले आए  हैं। पालमपुर के भेड़ पालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित दारचा से केलांग तक निगम की बस से पहुंचा। लेकिन प्रशासन ने अभी तक किसी भी यात्री की पहचान नहीं की है। वहीं, दालंग सेना कैंप में सेना का एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आया है। संक्रमित अधिकारी एक सप्ताह पहले पठानकोट से आया था। लाहौल-स्पीति में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब छह हो गई है। कुल्लू के नग्गर में छह कृषि कामगार पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा मुंबई और अरुणाचल से लौटे सेना के दो जवान, पीजीआई चंडीगढ़ से लौटे एक व्यक्ति और छत्तीसगढ़ से लौटा सेना का एक जवान भी पॉजिटिव पाया गया है।  

विज्ञापन


कुल्लू अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती एक गर्भवती महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के गायनी वार्ड को सील कर दिया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन 22 गर्भवती महिलाओं को कुल्लू अस्पताल से तेगुबेहड़ अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। गायनी वार्ड को खाली कर उसे सील कर सैनिटाइज किया गया। अगले 48 घंटों के लिए अस्पताल का गायनी वार्ड बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही आइसोलेशन में रह रहे एक पुलिस जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोर्ट परिसर व पुलिस थाना की तरफ लोगों की अनावश्यक आवाजाही को बंद कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि एहतियात के तौर पर गायनी वार्ड को सील कर गर्भवती महिलाओं को तेगुबेहड़ अस्पताल शिफ्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि कोरोना को लेकर सावधानी बरते और सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करे। सोलन के बीबीएन में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सीआरआई कसौली से एक, छह निजी व मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ से एक पॉजिटिव आया है। सिरमौर के शिलाई क्षेत्र से चार नए मामले आए हैं। 

वहीं, हमीरपुर में दिल्ली से लौटे एक पुलिस कांस्टेबल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय हमीरपुर खाली कर दिया गया। इसके साथ ही कार्यालय के सभी ब्रांचों को सैनिटाइज करवाया गया ताकि, कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने आगामी 48 घंटे तक कार्यालय में 50 फीसदी स्टाफ को ही उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं। यही नहीं कोरोना संक्रमित पुलिस कांस्टेबल ने बुधवार को ओएएसआई और ऑफिस डिस्पैच ब्रांच का दौरा किया था। जिसके चलते इन दोनों ब्रांचों के स्टाफ को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील कार्यालय हमीरपुर में रखीं ईवीएम के लिए तैनात पुलिस गार्द में ही इस संक्रमित जवान की ड्यूटी थी। इसके चलते गार्द में शामिल चार अन्य पुलिस जवानों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही उन्हें भी होम आईसोलेट रहने के लिए कहा गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि वीरवार शाम को एक पुलिस कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमीरपुर  पांच नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 394 पहुंच गई है। हालांकि जिला में कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या 309 है। जबकि चार कोरोना संक्रमितों की पूर्व में मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिला में सक्रिय मामलों की संख्या 81 पहुंच गई है।
विज्ञापन


टांडा अस्पताल में स्थापित कोविड-19 जांच मशीन खराब हो गई है। कोविड-19  टेस्टिंग मशीन खराब होने के चलते शुक्रवार को बहुत कम सैंपल टेस्ट हो पाए। उधर, सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 टेस्टिंग मशीन में आंशिक खराबी  आई है जिसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है। शिमला जिले के रामपुर में आईटीबीपी का एक जवान पॉजिटिव पाया गया है। कांगड़ा जिले में एक डॉक्टर और एक सफाई कर्मी समेत आठ नए मामले आए हैं। जिले में कोरोना के कुल 562 मामले आ चुके हैं। एक्टिव केस 87 रह गए हैं। 472 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि तीन संक्रमित लोगों की मृत्यु हो चुकी है। खुंडियां और जयसिंहपुर से दो नए मामले आए हैं। सिरमौर में पांवटा साहिब में गुरुवार देर रात आठ नए मामले आए हैं।  उधर, पांवटा साहिब की किशनपुरा स्थित दवा इकाई में दो मामले कोरोना संक्रमित आने के बाद एहतियातन दवा कंपनी को 16 अगस्त तक सील कर दिया गया है। इस बीच सभी कर्मचारियों और मजदूरों के कोविड-19 टेस्ट करवाए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने पर 16 अगस्त के बाद दवा इकाई फिर से शुरू हो सकेगी।  इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3885 पहुंच गया है। 1281 सक्रिय मामले हैं। 2551 मरीज ठीक हो गए हैं। शुक्रवार को 116 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 18 की मौत हो चुकी है। 34 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन

भोरंज उपमंडल के एक गांव और बिझड़ी पंचायत के दो वार्डों में बने कंटेनमेंट जोन

कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने पर भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत नंधन के गांव कसयाणा के कुछ हिस्सों में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जबकि, पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए उपमंडल के दो अन्य गांवों में संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इनमें पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। भोरंज के एसडीएम डॉ. अमित शर्मा ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। ग्राम पंचायत नंधन के वार्ड नंबर 7 गांव कसयाणा में सोमा देवी धर्मपत्नी प्रकाश चंद के घर से लेकर रणजीत कुमार पुत्र रोशन लाल के घर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वहीं, भोरंज उपमंडल के गांव नगरोटा गाजियां और गांव रोपड़ी में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है।

कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर तहसील बिझड़ी की ग्राम पंचायत बिझड़ी के दो वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। बड़सर के एसडीएम प्रदीप कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। ग्राम पंचायत बिझड़ी के वार्ड नंबर 2 सांख्यान गली में सुखदेव सांख्यान के घर से लेकर लखोह सड़क के नीचे पुराने सीडीपीओ कार्यालय भवन तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 4 में पंचायतघर के सामने सड़क के नीचे की तरफ ओम प्रकाश के घर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी तथा आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा कर सकेगा। न तो इधर-उधर घूमेगा और न ही सड़क पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें