हिमाचल प्रदेश में नौ और कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है। डीसीएच धर्मशाला में चंबा सुंडला क्षेत्र के 74 बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक को चंबा से बुधवार को धर्मशाला रेफर किया गया था। जहां गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं टांडा में तरोपका हमीरपुर की 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला, ज्वाली कंडार के 78 वर्षीय बुजुर्ग, मंडी लड़भड़ाेल के 63 वर्षीय बुजुर्ग, हमीरपुर के 69 वर्षीय बुजुर्ग, बडाई सुनौहर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और नैहरन पुखर देहरा गोपीपुर के 58 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी मनाली के 76 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, पांवटा के पातलिओ निवासी कोरोना पॉजिटिव 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बीएमओ डॉ. अजय देओल तबीयत बिगड़ने के बाद कोविड-19 अस्पताल संराहा में मरीज ने दम तोड़ा। शुक्रवार को कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत पांवटा के बातामंदी में होगा मृतक का दाह संस्कार होगा।