फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: विधायक विनोद कुमार भी पॉजिटिव, प्रदेशभर में 309 नए संक्रमित

Tue, 22 Sep 2020 11:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 309 नए मामलों की पुष्टि हुई। कुल्लू 46, हमीरपुर 11, मंडी 40, कांगड़ा 28, बिलासपुर 17, शिमला 47, चंबा 17, सोलन 34, किन्नौर 3, ऊना नौ और सिरमौर में 57 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 12769 पहुंच गया है। 4124  सक्रिय मामले हैं। 8491 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 655 और मरीज ठीक हो गए हैं। मंडी में नाचन के विधायक विनोद कुमार समेत 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। सीएचसी गोहर के नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. ललित गौतम ने इसकी पुष्टि की है। एसएचओ मंडी सदर के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कुल्लू जिले में नए मामले गोंपा मनाली, शीतला माता मंदिर, बंजार, लगोटी, शमशी, गड़सा, डूगीलग, तलोगी, तुलगा समेत अन्य भागों से आए हैं।

विज्ञापन


डीसी कुल्लू रिचा वर्मा ने मामलों की पुष्टि की है। हमीरपुर जिले में मंगलवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में भोरंज के मानवीं का 54 वर्षीय व्यक्ति, गांव पट्टा का 46 वर्षीय व्यक्ति और पुणे से लौटा बड़सर के नारा का 23 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा गलोड़ क्षेत्र के गांव बुधवीं की 14 वर्षीय लड़की प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित हुई है। शिमला जिले में चक्कर, भट्ठाकुफर, जुन्गा, ढली, यूएस क्लब, जतोग, भराड़ी, टिक्कर, टूटीकंडी, पंथाघाटी, लक्कड़ बाजार, जाखू, डीडीयू, रामपुर के अलावा नाहन, कुल्लू और बिलासपुर के पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला में महिला पार्षद के बेटा-बेटी भी पॉजिटिव है। वहीं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दो कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। सिरमौर में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर, उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

वहीं, प्रदेश में मंगलवार को पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो मंडी और एक हमीरपुर जिले के बड़ा नौदान का रहने वाला था। मंडी में जहां अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है वहीं हमीरपुर जिला की यह छठी मौत है। मंडी जिले के दो मृतकों में एक शहर के पुरानी मंडी निवासी बुजुर्ग महिला है और एक व्यक्ति चच्योट के जरोल गांव से संबंधित है। तीनों पॉजिटिव नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने तीनों मौतों की पुष्टि की है। तीनों मृतक गंभीर रोगों से भी पीड़ित थे। वहीं सिरमौर जिले में भी कोरोना से एक और मौत हुई है। पांवटा के 71 वर्षीय बुजुर्ग ने मंगलवार को दम तोड़ा। किडनी की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग को पांवटा से नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। आईजीएमसी में देर रात सिरमौर के 67 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सीएमओ शिमला डाॅ. सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की हैैैै। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 131 पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू के परीक्षा केंद्र में ड्यूटी देने के बाद महिला शिक्षक पॉजिटिव

हिमाचल विश्वविद्यालय में चल रही पीजी परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाली एक महिला शिक्षका कोरोना पॉजिटिव निकली है। अध्यापिका ने 19 सितंबर को लॉ ब्लॉक के लेक्चर थियेटर नंबर एक हॉल में सुबह के सत्र में ड्यूटी दी थी। 20 को कोरोना टेस्ट करवाया गया जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। अब महिला शिक्षका को होम क्वारंटीन कर दिया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से विवि में हड़कंप मचा हुआ है।

परीक्षा हाल में करीब 20 विद्यार्थी और 10 कर्मचारी थे। पीजी परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ने विवि के अधिष्ठाता अध्ययन को जानकारी दी और तुरंत शिक्षिका और उनके संपर्क में आए लोगों को ड्यूटी से हटाए जाने की मांग की है। परीक्षा देने आए छात्रों को भी सूचित कर उन्हें आइसोलेट करने की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षिका को होम क्वारंटीन रहने और विवि न आने को कह दिया है। शिक्षिका ने बीते रोज शिक्षक संघ के चुनाव में भी हिस्सा लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें