फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित की मौत, प्रदेश में 367 नए पॉजिटिव मरीज

Thu, 06 Apr 2023 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में 367 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।
हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,933 पहुंच गई है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला में 74 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। कसुम्पटी के रहने वाले बुजुर्ग को 4 अप्रैल की शाम को आईजीएमसी के मेकशिफ्ट अस्पताल में दाखिल किया गया था। इसके अलावा गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में 367 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,933 पहुंच गई है। गुरुवार को जिला कांगड़ा में 85, मंडी 76, हमीरपुर 50, बिलासपुर 31, सोलन 24, चंबा और सिरमौर में 20- 20, शिमला 19, ऊना 13, कुल्लू 12, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में 7-7 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

विज्ञापन


आईजीएमसी में कोरोना कोरोना को लेकर किया जा रहा जागरूक
आईजीएमसी की ओपीडी के अलावा मुख्य गेट पर कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल के गेट पर डॉक्टरों की तरफ से जारी की गई रिकार्डिंग को चलाया जा रहा है। अस्पताल में गुरुवार को 2797 मरीजों ने उपचार करवाया। इनमें 2706 मरीजों ने जनरल ओपीडी और 91 मरीजों ने आपात स्थिति में उपचार करवाया। अस्पताल में अगर कोई गंभीर मरीज आता है तो इस मरीज को डी ब्लॉक की सीढ़ियों से ही ले जाया जाता। यहां पर मेडिसिन, ऑर्थों के वार्ड तथा रेडियोलॉजी विभाग हैं तो इस वजह से हजारों मरीज और उनके तीमारदार यहीं से 24 घंटे सात दिन आवाजाही करते हैं। इस वजह से संक्रमण तेजी से फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें