फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख हिमाचलियों को लाने का खाका तैयार, 10 नोडल अफसर तैनात

Fri, 01 May 2020 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
बार्डर पर लोगों के दस्तावेजों की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करीब दो लाख हिमाचलियों को लाने के लिए जयराम सरकार ने एक्शन प्लान का खाका बना लिया है। जिन लोगों के पास निजी वाहन हैं, उन्हें सरकार ई-पास जारी करेगी। हिमाचल से दूसरे राज्यों में जाने को भी निजी वाहन वाले लोगों पर यह व्यवस्था लागू होगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिना वाहन वाले लोगों के लिए पंजीकरण के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है, पोर्टल हिमाचल प्रदेश के उन लोगों को पंजीकृत करेगा जो राज्य के बाहर फंसे हुए हैं और इसी तरह विभिन्न राज्यों के लोग हैं जो लॉकडाउन के कारण हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


फंसे हुए लोगों के आवागमन के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने के लिए एकत्रित, संकलित और एकत्र किए गए डेटा का उपयोग किया जाएगा। सरकार के अनुसार बाहरी राज्यों से हिमाचल में आने के इच्छुक लोग 0177-2626076, 0177-2626077, 0177-2622204, 0177-2629688, 0177-2629939 पर संपर्क करें। साथ ही http://covid19epass.hp.gov.in  पर अपना पंजीकरण करें। 

राज्य नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव आपदा प्रबंधन ओंकार शर्मा ने बताया कि आसपास के राज्यों से लोगों को लाने और भेजने के लिए बस और दूरवर्ती राज्यों के लिए ट्रेन के विकल्प पर मंथन किया जाएगा। फिलहाल राजस्थान सरकार से संपर्क किया है। सरकार वहां से करीब आठ सौ हिमाचलियों को लाने और प्रदेश में फंसे करीब एक हजार राजस्थान के लोगों को भेजने की कवायद में जुटी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ये नोडल अफसर तैनात

नोडल अफसरों की सूची - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों को नोडल अफसर नियुक्त किया है। प्रमुख सचिव राजस्व ओंकार शर्मा राज्य नोडल अधिकारी पहले ही लगाए जा चुके हैं।  एमडी एचआरटीसी यूनुस राज्य संयुक्त नोडल अधिकारी लगाए हैं। प्रमुख सचिव सूचना रजनीश को हरियाणा, दिल्ली और एनसीटी, सचिव वित्त अक्षय सूद तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, सचिव आयुर्वेद जीके श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़, निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन को पंजाब, चंडीगढ़ व मोहाली ट्राई सिटी, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज बैरवा को राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश, वरिष्ठ एचएएस अधिकारी मनमोहन शर्मा को असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय व निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जम्वाल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम के लिए नोडल अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें