फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Himachal: हिमाचल में तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत, 50 पहुंचा आंकड़ा

Fri, 04 Sep 2020 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन(सिरमौर)/धर्मशाला/ मंडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले के पालमपुर में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। महिला को बुखार की शिकायत के बाद परिजन सुबह अस्पताल लाए थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र के किशनपुरा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने देर रात को दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला का नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। महिला के परिजनों के आग्रह पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जरूरी हिदायतों का पालन करते हुए महिला का पांवटा साहिब में अंतिम संस्कार किया। जानकारी अनुसार पांवटा क्षेत्र के किशनपुरा निवासी 72 वर्षीय महिला बीमार चल रही थी। जिसे नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया।

विज्ञापन


 लैब से आई रिपोर्ट में महिला संक्रमित पाई गई। गुरुवार देर शाम को बुजुर्ग महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद देर रात को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से महिला का अंतिम संस्कार पांवटा साहिब में करवाने की अपील की। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 12 सदस्यों की एक टीम का गठन किया। इस टीम ने शुक्रवार को सावधानी पूर्वक, पीपीई किट व कोविड के प्रोटोकॉल के अनुसार मृतक महिला का अंतिम संस्कार किया। उधर, खंड स्वास्थ्य अधिकारी राजपुर डॉ. अजय देओल ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला (72) की मौत हो गई है। मंडी में भी कोरोना से बुजुर्ग की मौत हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें