फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: स्कूल-कॉलेजों में फेयरवेल, लंच और रिटायरमेंट पार्टियों पर लगी रोक

Sat, 14 Nov 2020 01:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में फेयरवेल, लंच और रिटायरमेंट पार्टियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत जिला अधिकारियों और प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर दिए। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि इन कार्यक्रमों से कोविड 19 से बचाव के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में ऐसे कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों में आयोजित नहीं किए जाएंगे। गौर हो कि स्कूलों-कॉलेजों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने 15 दिन के लिए 25 नवंबर तक शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


26 नवंबर से शिक्षण संस्थान दोबारा खुलेंगे। ऐसे में एहतियात बरतते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षण संस्थानों में फेयरवेल, लंच और रिटायरमेंट पार्टियों के आयोजनों पर रोक लगाने का फैसला लिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बीते दिनों प्रदेश के कुछ स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है, जहां कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तय किए गए एसओपी की अनदेखी हुई। इस कारण कई जगह कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़े। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। सभी शिक्षकों को स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 

विज्ञापन

उल्लंघन किया तो प्रिंसिपलों पर कार्रवाई

शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि फेयरवेल, रिटायरमेंट जैसे कार्यक्रमों से कोविड-19 से बचाव के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में ऐसे कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों में आयोजित नहीं किए जाएंगे। आदेशों की अनदेखी करते हुए किसी संस्थान में ऐसे कार्यक्रम किए गए तो संबंधित प्रिंसिपल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें