फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: हिमाचल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

Thu, 26 Mar 2020 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से जयराम सरकार ने गुरुवार को सभी सरकारी कार्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आपातकालीन और अनिवार्य सेवाओं वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी सार्वजनिक कार्यालय बंद रहेंगे। सरकार ने कर्मचारियों को घर पर रहने के आदेश दिए हैं और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने को कहा है। कर्मचारियों को स्टेशन न छोड़ने के लिए कहा गया है क्योंकि उन्हें किसी भी समय अल्प सूचना पर ड्यूटी के लिए बुलाया जा सकता है। बता दें सरकार ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों को तीन दिन यानी 26 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया था। अब इसे 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।  

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों में आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता को लेकर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में जयराम ने वितरण में आ रही परेशानियों पर चर्चा की और निर्देश दिए की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावी तरीके से जारी रखी जाए। उन्होंने प्रदेश वासियों से भी आग्रह किया है कि घबराहट में खरीदारी न करें क्योंकि प्रदेश में आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। बैठक में निर्देश दिए कि आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को रोका नहीं जाए। अधिकारियों ने जानकारी दी  कि भारतीय खाद्य निगम के भंडारों में गेहूं और चावल आदि का पर्याप्त भंडार है।

 

हिमाचल में भी गेहूं आटा, चावल के पर्याप्त भंडार के साथ 1200 मीट्रिक टन से अधिक नमक और 4000 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का भंडार है। इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में इस समय चना और मसूर सहित दालों का भी पर्याप्त स्टॉक है। अधिकारियों को अन्य राज्यों से दालों की प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित बनानी चाहिए। कर्फ्यू में ढील के समय उचित मूल्य की दुकानों में लोगों को आवश्यक वस्तुओं के वितरण के समय सामाजिक दूरी बनाए रखने का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के सचिव अमिताभ अवस्थी, महाप्रबंधक मानसी सहाय ठाकुर एवं निदेशक आबिद हुसैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

उद्घाटन से पहले भंडार ग्रहों के इस्तेमाल के निर्देश
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले में नागरिक आपूर्ति निगम के 1500 मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता वाले चैतड़ू और सिद्धपुर भंडारों का इस्तेमाल 350 से 400 मीट्रिक टन दालों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के भंडारण के लिए करने के निर्देश दिए। खास बात यह है कि इन दोनों भंडार ग्रहों का उद्घाटन होना बाकी है। उन्होंने निगम की दवा दुकानों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं के घरों को एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति करने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं को आएगा मैसेज

 हिमाचल के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब सस्ता राशन लेने के लिए मोबाइल फ़ोन पर मैसेज आएगा। जब तक मैसेज नहीं आएगा, उपभोक्ता राशन लेने नहीं आएंगे। कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश में लागू कर्फ्यू के चलते यह व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन डिपो में 30 से 35 लोग ही राशन के लिए आएंगे। प्रति घर से एक व्यक्ति डिपो में राशन के लिए आएगा।

डिपो से यह राशन भी निर्धारित समय पर उठाना होगा। प्रदेश सरकार ने व्यवस्था की है कि राशन लेते वक्त लोग आपस में दूरी रख सकें। इसके लिए एक-एक मीटर की दूरी पर गोले लगाए गए हैं। इसमें व्यक्ति खड़ा रहकर अपनी बारी का इंतजार करेगा। खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें