प्रदेश में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 205 रह गई है। मामलों में दिन-प्रतिदिन कमी आने के बाद सरकार ने भी कोरोना बंदिशों में ढील देनी शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 27 नए मामले आए हैं। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 205 रह गई है। वहीं, जिला शिमला में कोरोना के तीन मामले आए हैं। इनमें टिक्कर से दो व कोटखाई से एक मामला आया है। हालांकि चार सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।मामलों में दिन-प्रतिदिन कमी आने के बाद सरकार ने भी कोरोना बंदिशों में ढील देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 31 मार्च से आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया है। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बाबत पत्र जारी हुए हैं। हिमाचल में प्रतिबंध समाप्त होते ही हिमाचल में दो साल बाद स्कूलों में भी प्रार्थना सभाएं और खेलकूद गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। हालांकि, फेस मास्क पहनना अभी अनिवार्य रहेगा।