फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: विधायक बिंदल और सिंघा सहित कोरोना के 1076 नए मामले, 2 की मौत

Sun, 16 Jan 2022 08:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर घटनी शुरू हो गई है। 14 दिन पहले हिमाचल में रिकवरी रेट 98 फीसदी था। यह अब चार फीसदी घटकर 94 फीसदी रह गया है। डेथ रेट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 1.50 से बढ़कर 1.69 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। रविवार को भाजपा विधायक राजीव बिंदल और माकपा विधायक राकेश सिंघा सहित 1076 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में जिला शिमला में एक किशोर और जिला कांगड़ा की 63 वर्षीय महिला शामिल है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 11000 पहुंच गया है। अवकाश के चलते रविवार को प्रदेश में 5562 लोगों की सैंपलिंग हुई है।

विज्ञापन


हिमाचल में घटी कोरोना से ठीक होने की दर, मृत्यु दर में बढ़ोतरी
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर घटनी शुरू हो गई है। 14 दिन पहले हिमाचल में रिकवरी रेट 98 फीसदी था। यह अब चार फीसदी घटकर 94 फीसदी रह गया है। डेथ रेट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 1.50 से बढ़कर 1.69 फीसदी पहुंच गया है। हिमाचल में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग 20 जनवरी तक मामले बढ़ने का अनुमान लगा रहा है। यह आंकड़ा 15 हजार से अधिक जा सकता है। हिमाचल में कोरोना की तीसरी लहर लगातार खतरा बनती जा रही है। उन लोगों पर ज्यादा असर हो रहा है, जो पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। डॉक्टर भी इन मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का असर 1 जनवरी से दिखना शुरू हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें