फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कर्मवीर: फर्ज निभाने के लिए युवा चिकित्सक ने टाल दी शादी

Mon, 11 May 2020 09:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
डॉ. विकास सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपदा की इस घड़ी में हमीरपुर के डेरा परोल गांव निवासी डॉ. विकास सिंह ने फर्ज के लिए अपनी शादी स्थगित कर दी। युवा डॉक्टर की शादी पांच मई को प्रस्तावित थी। निजी खुशियों से बढ़कर इस आपदा की घड़ी में ड्यूटी को आगे रखा और कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में डट गए। राधाकृष्ण चैरिटेबल अस्पताल भोटा में दाखिल कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार करने गई मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की पहली टीम में शामिल रहे डॉ विकास ने आठ मई को अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी की है।

विज्ञापन


यह जानते हुए भी कि पांच मई को उनकी शादी है और अगर वह कोरोना मरीजों का इलाज करने गए तो उन्हें क्वारंटीन में रहना पड़ेगा और शादी नहीं हो सकेगी, उन्होंने अपनी ड्यूटी को सर्वोपरि रखा। भोटा चैरिटेबल अस्पताल से छह मरीज ठीक होकर लौटे हैं। डॉ. विकास सिंह मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जनरल सर्जरी विभाग में बतौर सीनियर रेजिडेंट तैनात हैं।

इनकी होने वाली पत्नी भी आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं और आपदा की इस घड़ी में वह भी कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉ. विकास ने कहा कि उनकी होने वाली पत्नी ने भी उनके निर्णय को सराहा और उन दोनों ने आपसी सलाह करके ही अपनी शादी स्थगित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें