फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: गलोड की तीन पंचायतें कंटेनमेंट जोन में, आज से सभी दुकानें और बैंक रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत लहड़ा के हटली गांव में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति का मामला सामने आने के बाद तीन पंचायतों के पांच गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। ग्राम पंचायत लहड़ा के हटली गांव (वार्ड- 6 व 7), नुखेल (वार्ड नंबर 2 व 4) तथा लहड़ा गांव (वार्ड नंबर 4 व 5), ग्राम पंचायत गोईस के खोरड़ गांव (वार्ड नंबर-1) तथा ग्राम पंचायत गलोड़ खास के बुढवीं गांव (वार्ड नंबर-1) को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में बाहर से कोई व्यक्ति या वाहन न तो भीतर जा सकेगा और न ही भीतर से बाहर आ सकेगा। केवल आवश्यक सेवाओं में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों तथा वाहनों को ही आवाजाही की छूट रहेगी।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में निषेधाज्ञा में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी और सभी दुकानें व बैंक इत्यादि भी आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे। डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में लगभग तीन हजार लोग आते हैं और आगामी तीन दिनों में यहां विशेष एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के अंतर्गत सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें प्रत्येक घर में पहुंच कर लोगों की जांच करेंगी और आवश्यकता पड़ने पर नमूने भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें