कोविड-19 अस्पतालों में शामिल सुंदरनगर के बीएसएल अस्पताल में कोरोना वॉरियर स्टाफ नर्स प्रवीण कौसर को जन्मदिन पर जब सरप्राइज पार्टी दी गई तो उसकी आंखें खुशी से नम हो गईं। शनिवार को प्रवीण कौसर का जन्मदिन था लेकिन, उसकी दिन की ड्यूटी लगी हुई थी। इस बारे में जब स्टॉफ को पता चला तो उन्होंने स्वयंसेवियों और अस्पताल के अन्य सदस्यों को बताया।