फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की खुशियां छोड़ सैंपल लेने क्वारंटीन केंद्र पहुंचे डॉ. प्रतीक

Sat, 01 Aug 2020 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जन्मदिन की खुशियां परिवार संग मनाने की बजाए डॉ. प्रतीक ने कोरोना योद्धा की भूमिका निभाते हुए करियां में क्वारंटीन केंद्र में रखे लोगों के सैंपल एकत्रित कर ड्यूटी निभाई। शुक्रवार को डॉ. प्रतीक का जन्मदिन था। फेसबुक और व्हाट्सऐप पर उनके प्रशंसक, दोस्त और रिश्तेदार बधाई दे रहे थे।

विज्ञापन


वे बधाइयों का जवाब देने की बजाए क्वारंटीन केंद्रो में रखे लोगों में कोरोना की जांच करने के लिए सैंपल लेने में व्यस्त रहे। सैंपल प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जब उन्हें फुरसत मिली तो उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी खोलकर अपने जन्मदिन की बधाई का जवाब दिया।

डॉ. प्रतीक पिछले तीन महीनों से कोरोना महामारी से जारी जंग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे अकेले ही अब तक एक हजार सैंपल एकत्रित कर चुके हैं। उन्हें सैंपल लेने के लिए जहां पर भी विभाग की ओर से ऑर्डर होते हैं। वह अपनी टीम के साथ वहां पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह के समय जब वे अपने घर पर परिवार संग जन्मदिन मनाने की चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें बताया गया कि करियां में जाकर उन्हें क्वारंटीन केंद्र में रखे लोगों के सैंपल एकत्रित करने हैं। वे पूरी तैयारियों के साथ सैंपल एकत्रित करने के लिए करियां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें