फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पुलिस के लिए बनाई स्पेशल किट, ऊना में ट्रायल शुरू

Mon, 30 Mar 2020 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
पुलिस के लिए बनाई स्पेशल किट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस को पीपीई किट्स दी गई हैं। ऊना जिले में फील्ड में तैनात 14 पुलिस कर्मचारियों को यह किट देकर ट्रायल शुरू किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिले में फील्ड में तैनात स्वास्थ्य, सफाई, पुलिस और अन्य कर्मचारियों के लिए करीब दो हजार किट तैयार की जा रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पीपीई किट के लिए सिल्वर स्टोन इंडस्ट्री मेहतपुर से कपड़ा खरीदा गया है। किट की सिलाई अंबिका इंडस्ट्री बसाल में करवाई जा रही है। किट को इस तरह से तैयार किया गया है ताकि फील्ड स्टाफ के कपड़े और चेहरा पूरी तरह ढका रहे। इससे संक्रमण का खतरा नहीं होगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि डॉक्टरों के लिए भी स्पेशल किट तैयार की जा रही हैं। जिसका ट्रायल किया जाना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें