फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में कोरोना की झूठी खबर फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2020 04:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस ने कोरोना को लेकर सोशल मीडिया में झूठी अफवाह फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने सात जून को सोशल मीडिया पर कुल्लू में एक ही परिवार के छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने की अफवाह अपलोड की थी।

विज्ञापन


इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। कुल्लू पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शुरू की और झूठी अफवाह के आरोप में जिला मुख्यालय के साथ लगते व्यासर से युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की। कहा कि कोरोना को लेकर ऐसी झूठी अफवाहें न फैलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें