फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: हिमाचल में 75 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई वैक्सीन

Sat, 06 Feb 2021 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन सांकेतिक)
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में 75 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 की वैक्सीन लग गई है। स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी तक 51,973 हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सबसे ज्यादा कांगड़ा जिले में हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन की डोज दी गई है। यहां 9752 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण हो चुका है। पहले चरण में 77 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है।

विज्ञापन


  9 फरवरी के बाद वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर पुलिस कर्मियों समेत अन्य को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद प्रदेश में 87 स्वास्थ्य कर्मचारियों को ठंड के साथ हल्का बुखार भी आया है। डॉक्टरों का कहना है कि यह साधारण प्रक्रिया है ऐसा हर वैक्सीन लगने के बाद हो जाता है। अभी तक राज्य में किसी भी हेल्थ केयर वर्करों को अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें