फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: स्कूल-कॉलेजों में जरूरत के हिसाब से बुलाए जाएंगे शिक्षक-गैर शिक्षक

Sat, 24 Apr 2021 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में प्रिंसिपल और हेडमास्टर जरूरत के हिसाब से कम से कम शिक्षकों और गैर शिक्षकों को बुला सकेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूलों में बिना लेट फीस के 31 मई तक दाखिला लेने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


विभाग ने दाखिल प्रक्रिया जारी रखने, विद्यार्थियों को किताबें और राशन वितरित करने के लिए, ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े कार्यों के लिए और परिसरों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के लिए शिक्षकों और गैर शिक्षकों को जरूरत पड़ने पर बुलाने का फैसला लिया है।

शुक्रवार को शिक्षा सचिव की ओर से जारीनिर्देशों में कहा गया है कि एक मई तक प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों के आने पर रोक रहेगी। इस दौरान शिक्षकों को भी अवकाश रहेगा। शिक्षकों को घरों से ही ऑनलाइन पढ़ाई करवानी होगी। विद्यार्थियों को व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पढ़ाने का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन


निजी स्कूलों को छोड़कर सरकार स्कूलों में दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों को भी इन व्हाट्सएप ग्रुपों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। नर्सिंग, डेंटल और मेडिकल कॉलेज खुले रहेंगे। यहां कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तय किए गए दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें