अस्पताल आने वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट नहीं होगा। कोरोना टेस्ट उन्हीं मरीजों का होगा जिनमें इसके लक्षण होंगे। इसके अलावा ऑपरेशन से पहले भी मरीज का कोविड-19 टेस्ट नहीं लिया गया। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती महिला का भी तब तक कोरोना टेस्ट नहीं होगा जब तक बीमारी के लक्षण विकसित न हो।
हिमाचल प्रदेश में अब इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट नहीं होगा। कोरोना टेस्ट उन्हीं मरीजों का होगा जिनमें इसके लक्षण होंगे। इसके अलावा ऑपरेशन से पहले भी मरीज का कोविड-19 टेस्ट नहीं लिया गया। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती महिला का भी तब तक कोरोना टेस्ट नहीं होगा जब तक बीमारी के लक्षण विकसित न हो। इसके अलावा विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों व भारतीय हवाई अड्डों पर पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का भी निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार रेंडम परीक्षण किया जाएगा। आईसीएमआर ने कोरोना जांच को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने भी स्वास्थ्य विभाग को यह आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में 60 साल से अधिक आयु वाले बजुर्गों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पुरानी फेफड़े या गुर्दे की बीमारी, मोटापा आदि से पीड़ित मरीजों में संक्रमण का शीघ्र पता लगाने के लिए कोरोना की जांच की जाएगी ताकि उनका समय पर उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
एक संक्रमित की मौत, 368 नए मरीज
प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि प्रदेश में 368 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश 748 लोग ठीक होने से अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3035 रह गई है। मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 7826 लोगों के सैंपल लिए गए।